सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2026: 13 अप्रैल से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में आएगा बड़ा उछाल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Thu, 09 Apr 2026 11:12 AM IST
सार

Budh Nakshatra Gochar 2026: बुध का शनि के घर में आने का संयोग कुछ राशि वालों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। खासकर करियर-कारोबार में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
 

विज्ञापन
Budh Nakshatra Gochar on 13 april 2026 time and horoscope in hindi
Budh Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Budh Nakshatra Gochar 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। वह 13 अप्रैल 2026 को दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में अपना स्थान लेंगे। इस नक्षत्र में बुध 22 अप्रैल तक बनें रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह न्याय के देवता शनि हैं, जो संघर्ष, कर्म, और अनुशासन के प्रतीक है। ऐसे में जब बुद्धि-व्यापार के कारक बुध शनि के घर में गोचर करेंगे, तो इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है। इससे निर्णय क्षमता मजबूत और रुके हुए कार्यों में गति मिल सकती हैं। साथ ही करियर-कारोबार में विशेष लाभ संभव हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



Dwidwadash Yog: शुक्र-बुध द्विद्वादश योग से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें कब चमकेगा भाग्य

Trending Videos
Budh Nakshatra Gochar on 13 april 2026 time and horoscope in hindi
Budh Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय व्यापार और करियर में नई ऊर्जा लेकर आएगा। इस समय लंबे समय से अटकी हुई डील अब पूरी हो सकती है। निवेश से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। मेष राशि के लोग अपने करियर को लेकर आगे बढ़ेंगे और इस अवधि में बाजार में चल रही गतिविधियों को समझकर आप सही निर्णय लेने में भी सफलता प्राप्त करेंगे। कई यात्राएं करने का मौका मिलेगा, जिससे फायदा हो सकता है। लोगों से बेहतर संवाद होने पर स्वयं के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

Budh Gochar 2026: बुध करेंगे नीच राशि में गोचर, इन राशियों को रहना होगा संभलकर
Shani Uday: 22 अप्रैल को शनि मीन राशि में होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगी तरक्की और धनलाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Nakshatra Gochar on 13 april 2026 time and horoscope in hindi
Budh Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित हो सकता है। आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों से राहत मिलेगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भरा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी खास कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान आपकी प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

शुक्र करेंगे अपनी स्वराशि वृषभ में गोचर, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव और मिलेंगे बेहतर अवसर

Budh Nakshatra Gochar on 13 april 2026 time and horoscope in hindi
Budh Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। सभी काम में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मन को शांति मिलेगी और जीवन में स्थिरता आएगी। कोई शुभ समाचार जीवन में नई उम्मीद जगाएगा। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं, वहीं रिश्तों में मजबूती और अपनापन बढ़ेगा।

सूर्य-बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन तीन राशियों को तरक्की और धन लाभ के योग
Manglik Dosh Upay: मांगलिक दोष से राहत पाने के लिए जरूर अपनाएं ये 5 सरल उपाय
Grahan Yog in April 2026: 13 अप्रैल को शनि की राशि में बनेगा ग्रहण योग, ये 3 राशियां रहें सावधान
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed