सब्सक्राइब करें

Sun Signs: सूर्य की तरह तेजस्वी होते हैं इस राशि वाले, जानिए इनके खास गुण

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 09 Apr 2026 04:53 PM IST
सार

Surya Ki Rashi: आज हम आपको एक ऐसी खास राशि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वामी स्वयं सूर्य देव को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, ऊर्जा, नेतृत्व और सम्मान का कारक ग्रह माना गया है।

विज्ञापन
Favourite Rashi Of Surya Dev Sun sign surya ka tej leker paida hote hai singh rashi ke log
जन्मजात लीडर होते हैं इस राशि के लोग - फोटो : Amar Ujala

Favourite Rashi Of Surya Dev: ज्योतिष में सभी 12 राशियों का अलग-अलग स्वभाव होता है। ऐसे मेंं आज हम आपको एक ऐसी खास राशि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका स्वामी स्वयं सूर्य देव को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, ऊर्जा, नेतृत्व और सम्मान का कारक ग्रह माना गया है। यही कारण है कि इस राशि से जुड़े लोगों के व्यक्तित्व में एक अलग ही तेज और आकर्षण देखने को मिलता है। ये जहां भी जाते हैं, अपनी मौजूदगी से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना लेते हैं।



सिंह राशि के स्वामी सूर्य होने की वजह से इन लोगों में आत्मविश्वास कूट-कूटकर भरा होता है। ये निडर, स्वाभिमानी और बेहद मेहनती होते हैं। जीवन में आगे बढ़ने का जुनून इनके अंदर बचपन से ही दिखाई देता है, जिसकी बदौलत ये अपने करियर में अच्छी सफलता हासिल करते हैं।

Grahan Yog In Kundali: कुंडली में ये युति बनती है तनाव और डिप्रेशन का कारण, समय रहते करें ये उपाय
Shani Mahadasha: शनि की महादशा में इन दो ग्रहों की अंतर्दशा देती है शुभ फल, मिलते हैं करियर और आर्थिक लाभ

Trending Videos
Favourite Rashi Of Surya Dev Sun sign surya ka tej leker paida hote hai singh rashi ke log
नेतृत्व क्षमता - फोटो : adobe stock

नेतृत्व क्षमता
सिंह राशि के लोगों की सबसे बड़ी खासियत उनकी नेतृत्व क्षमता होती है। ये जन्म से ही लीडर होते हैं और किसी भी परिस्थिति में आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेना जानते हैं। इनकी आवाज और व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि लोग इनकी बातों को गंभीरता से सुनते हैं और इनसे प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Favourite Rashi Of Surya Dev Sun sign surya ka tej leker paida hote hai singh rashi ke log
लग्जरी लाइफस्टाइल की चाह - फोटो : adobe stock

लग्जरी लाइफस्टाइल की चाह 
इन लोगों को साधारण जीवन जीना पसंद नहीं होता। ये हमेशा एक बेहतर और लग्जरी लाइफस्टाइल की चाह रखते हैं। हालांकि ये केवल सपने ही नहीं देखते बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से मेहनत भी करते हैं। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर ये ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं और दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं।

Favourite Rashi Of Surya Dev Sun sign surya ka tej leker paida hote hai singh rashi ke log
जोखिम उठाने में आगे - फोटो : adobe stock

जोखिम उठाने में आगे
सिंह राशि के जातक आत्मनिर्भर होते हैं और अपने फैसले खुद लेना पसंद करते हैं। ये अपनी जिंदगी अपने नियमों के अनुसार जीते हैं और किसी के दबाव में आना इन्हें पसंद नहीं होता। जोखिम उठाने से ये कभी पीछे नहीं हटते, और यही गुण इन्हें भीड़ से अलग बनाता है। समय के साथ ये लोग नाम, पैसा और प्रसिद्धि, तीनों हासिल करने में सफल रहते हैं।

इनका एक और बड़ा गुण है, दृढ़ निश्चय। अगर ये किसी काम को करने की ठान लेते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। मुश्किलें चाहे जितनी भी आएं, ये हार नहीं मानते।
 

विज्ञापन
Favourite Rashi Of Surya Dev Sun sign surya ka tej leker paida hote hai singh rashi ke log
करियर में सफल - फोटो : adobe stock

करियर में सफल
करियर के मामले में भी सिंह राशि के लोग काफी आगे रहते हैं। ये सरकारी नौकरी, प्रशासनिक सेवाएं, राजनीति या व्यापार जैसे क्षेत्रों में खास पहचान बनाते हैं। अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के दम पर ये हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने में सक्षम होते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed