Astro Tips: यह दो ग्रह व्यक्ति को बना देते हैं मालामाल, कुंडली में ऐसे करें इन्हे मजबूत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर कुंडली में दो ग्रह शुभ स्थिति में हों तो व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन,वैभव और मान-सम्मान की कोई भी कमी नहीं होती।
विस्तार
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि, धन-दौलत, ऐशोआराम, मान-सम्मान और तरक्की पाने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करता है। लेकिन हर बार उसको इसमें सफलता मिले ऐसा नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जीवन में सफलता पाने के लिए काफी हद तक उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की शुभ स्थितियों पर निर्भर करता है। अगर जातक की कुंडली में ग्रह कमजोर स्थिति में हो तो व्यक्ति के जीवन में काफी प्रयास करने के बाद ही उसको सफलता मिलती है। व्यक्ति की कुंडली में ग्रह दोष होने पर वह कई तरह की आर्थिक परेशानियों में डूब जाता है। इसके अलावा व्यक्ति मानसिक और शारीरिक दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शुभ ग्रह होते हैं जिनके प्रभाव से व्यक्ति नीचे से ऊंचे मुकाम को हासिल कर सकता है।
Grahan Yog In Kundali: कुंडली में ये युति बनती है तनाव और डिप्रेशन का कारण, समय रहते करें ये उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में दो ग्रह ऐसे होते हैं जो बहुत ही शुभ फल प्रदान करते हैं, पहला ग्रह बृहस्पति और दूसरा शुक्र ग्रह होता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, ज्ञान, सुख-समृद्धि, वैभव और सौंदर्य का कारक ग्रह होता है। अगर कुंडली में देवगुरु बृहस्पति शुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को हर तरह का सुख, वैभव और मान-सम्मान प्राप्त होता है। वहीं शुक्र ग्रह को भी शुभ माना जाता है यह जीवन में हर तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं, भौग विलास और विलासिता पूर्ण जीवन का आनंद प्रदान करते हैं। कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होने पर व्यक्ति को राजा जैसा सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त होता है।
Budh Gochar 2026: 13 अप्रैल से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर-कारोबार में आएगा बड़ा उछाल
कमजोर ग्रह से आती है दरिद्रता
अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह कमजोर होते है तो व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के लाख कोशिशों के बाद भी उसको मनचाहा फल और सफलता नहीं प्राप्त होती है। कुंडली में ग्रह कमजोर होने पर व्यक्ति के पास हमेशा धन की कमी रहने लगती है। खर्चों में बढ़ोतरी होने लगती है। मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। करियर-कारोबार में लगातार दबाव बना रहता है।
Dwidwadash Yog: शुक्र-बुध द्विद्वादश योग से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ, जानें कब चमकेगा भाग्य
कमजोर ग्रह को मजबूत करने के उपाय
- प्रतिदिन देवी लक्ष्मी की पूजा-उपासना और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इससे धन प्राप्ति के मार्ग में आसानी होती है।
- धन के देवता भगवान कुबेर की मूर्ति को अलमारी के उत्तर दिशा में रखना शुभ होता है।
- आर्थिक प्रगति के लिए प्रतिदिन पक्षियों का अनाज खिलाएं।
- कुंडली में देवगुरु बृहस्पति को मजबूत करने के लिए गुरुवार के दिन पीले कपड़े पहनें।
- केले के पेड़ की पूजा करें और दीपक जलाएं।
- गरीबों और जरूरमंदों को पीली चीजों का दान करें और प्रतिदिन ऊं गुरुवे नमा मंत्र का जाप करें।
- शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा करें और शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनें।
- शुक्र को बली करने के लिए सफेद चीजें जैसे चावल, दूध और सफेद मिठाई का दान करें।
- कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए ऊं शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।