{"_id":"69d7600c971cc2072b08d597","slug":"jupiter-moon-conjunction-will-make-gajkesari-rajyoga-on-21-april-2026-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरु-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग और इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
गुरु-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग और इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:45 PM IST
सार
21 अप्रैल को चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं।
Gajkesari Rajyoga: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हुए एक से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। ग्रहों राशि परिवर्तन के चलते कई तरह के शुभ राजयोगों का भी निर्माण होता है। ज्योतिष में कई तरह के राजयोग का उल्लेख मिलता है। राजयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है और जिन जातकों की कुंडली में राजयोग बनता है ऐसे व्यक्ति के जीवन में मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। आज हम आपको ऐसे ही राजयोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
इस राजयोग का नाम गजकेसरी राजयोग है। जब चंद्रमा और गुरु की युति किसी राशि में होती है तो यह राजयोग बनता है। पंचांग के अनुसार यह गजकेसरी राजयोग 21 अप्रैल 2026 को बनेगा जब इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की युति यह गजकेसरी राजयोग दोपहर 01 बजे बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक ग्रह माना जाता है वहीं देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, शिक्षक, धन, विवाह और वृद्धि का कारक ग्रह माना जााता है। मिथुन राशि में गजकेसरी राजयोग बनने पर कुछ राशि वालों के ऊपर विशेष प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
Trending Videos
2 of 4
मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और अनुकूल साबित होगा। यह राजयोग आपकी कुंडली के लग्न भाव में बनेगा जिसकी वजह से करियर में जबरदस्त और ऊंचा मुकाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में प्रमोशन और नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कोई ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि और धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि के योग होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इससे आपके आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्दि होगी। यह राजयोग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। जिसके कारण भाग्य का साथ मिल सकता है। इसके अलावा लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। करियर में स्थिरता और नए-नए तरह के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
4 of 4
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह गजकेसरी राजयोग बहुत ही शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह गोचर कुंडली के आय और लाभ से स्थान पर बनेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। नई योजनाओं में बड़े फैसले ले सकते हैं। आय के नए-नए स्त्रोत में इजाफा हो सकता है। इस दौरान कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।