सब्सक्राइब करें

शनि का रेवती नक्षत्र में परिवर्तन कल, इन चार राशियों को रहना होगा संभलकर और बढ़ सकती हैं दिक्कतें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 16 May 2026 04:43 PM IST
सार

Shani Nakshtra Parivartan 2026: न्याय और कर्मफलदाता शनि 17 मई को बुध के स्वामित्व वाले नक्षत्र रेवती में प्रवेश करेंगे। इससे कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2026 Saturn Transit Effect  These Zodiac Sign Will Be Unlucky
shani gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Nakshtra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि को सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाला और कर्मफलदाता माना गया है। शनि का शुभ-अशुभ प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है। शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं लेकिन इस दौरान शनि एक निश्चित अंतराल पर नक्षत्र परिवर्तन भी करते रहते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर किसी न किसी रूप में पड़ता है। 17 मई को शनि रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जिनके स्वामी ग्रह बुध देव होते हैं। शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन शनि जयंती के ठीक एक दिन बाद ही है जिसके कारण इसका ज्योतिषीय महत्व काफी बढ़ गया है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन से जहां कुछ राशियों को अच्छा लाभ मिल सकता है तो वहीं कुछ के लिए परेशानियों में इजाफा हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को सबसे ज्यादा लाभ होता हुआ मिलने की संभावना है।


 

Trending Videos
Shani Nakshtra Parivartan 2026 Saturn Transit Effect  These Zodiac Sign Will Be Unlucky
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का रेवती नक्षत्र में परिवर्तन अच्छा नहीं रहेगा। आने वाले कुछ दिनो में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्चों में बेतहाशा वृद्धि के योग हैं। कार्यों में तरह-तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रह सकता है क्योंकि इस दौरान आप अपना धैर्य खो सकते हैं। ऐसे में हर एक फैसला बहुत ही सोच-समझकर लेना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2026 Saturn Transit Effect  These Zodiac Sign Will Be Unlucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा नहीं रह सकता है। आपको आर्थिक मामलों में कई तरह के उतार-चढ़ाव को सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके रूके हुए काम में कुछ नए तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत संबंधी कुछ दिक्कतों का भी सामना करना होगा। वाहन आदि चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। 
Shani Nakshtra Parivartan 2026 Saturn Transit Effect  These Zodiac Sign Will Be Unlucky
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का परिवर्तन अच्छा नहीं रहने वाला है। इस दौरान कई तरह की मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले कई बार अच्छे से सोच-विचार करके ही करना अच्छा होगा। कामकाज में आपको अनुभवी लोगों की सलाह लेना बेहतर होगा। 
विज्ञापन
Shani Nakshtra Parivartan 2026 Saturn Transit Effect  These Zodiac Sign Will Be Unlucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन चिंता में वृद्धि करवाने वाला साबित हो सकता है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी और सेहत संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग किसी तरह का बिजनेस आदि करते हैं उनको इस दौरान थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed