फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Sade Sati: शनि की साढ़ेसाती से इन 3 राशि वालों के बढ़ेंगे कष्ट, आने वाले 6 महीने रहेंगे भारी

Thu, 16 Jul 2026 05:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 16 Jul 2026 05:34 PM IST
सार

Shani Sade Sati: वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं और वर्ष 2026 के दौरान भी इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना रहेगा। इसलिए आने वाले छह महीने कुछ राशियों के लिए मुश्किलों भरे हो सकते हैं।

विज्ञापन
shani sade sati impact till 2026 ends know rashifal in hindi
Shani Sade Sati - फोटो : अमर उजाला

Shani Sade Sati: शनि ज्योतिष के सबसे प्रभावशाली ग्रहों में गिने जाते हैं। उनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह के परिणाम दे सकता है। हालांकि, शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या और उनकी अशुभ दृष्टि को ज्योतिष में काफी कष्टकारी माना जाता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं, जहां रहते हुए कुछ राशियों पर उनकी साढ़ेसाती का प्रभाव बना हुआ है। मान्यता है कि, साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव, कार्यों में बाधाएं और कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। चूंकि शनि वर्ष 2026 में पूरे समय मीन राशि में ही रहेंगे, इसलिए कुछ राशियों के लिए आने वाले महीने चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। ऐसे में साल 2026 के शेष छह महीनों में इन राशि के जातकों को विशेष सतर्कता और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

shani sade sati impact till 2026 ends know rashifal in hindi
Shani Sade Sati - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आने वाले समय में धैर्य और समझदारी से काम लेने की आवश्यकता होगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी या छोटी-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। निवेश करने से पहले परिवार वालों से सलाह करें। धन लाभ के लिए धैर्य बनाए रखें। कारोबार में सोच-समझकर निर्णय लें तथा अनावश्यक विवादों से दूर रहें। शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना लाभकारी हो सकता है।
Budh Margi 2026: 24 जुलाई को मिथुन राशि में मार्गी होंगे बुध देव, जानें सभी 12 राशियों पर क्या रहेगा असर

shani sade sati impact till 2026 ends know rashifal in hindi
Shani Sade Sati - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। नए काम में जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। बिना पूरी जांच-पड़ताल के किसी पर भरोसा करना नुकसान का कारण बन सकता है। कोर्ट के मामले आगे बढ़ सकते हैं। घर और बाहर दोनों स्थानों पर वाणी का ख्याल रखें। आर्थिक लेन-देन और निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। काली चीजों का दान आपके काम पर पड़ने वाले अशुभ प्रभाव को कम कर सकता है।
Mangal Gochar 2026: 15 दिन बाद इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, भाग्य होगा मजबूत और करेंगे तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
shani sade sati impact till 2026 ends know rashifal in hindi
Shani Sade Sati - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। कारोबार को बढ़ाने में कुछ उलझनें महसूस करेंगे। सेहत परेशान कर सकती हैं। खर्चों में वृद्धि की स्थिति बन सकती है। लेकिन सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने से परिस्थितियों पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। नौकरी को लेकर अधिक प्रयास करने होंगे। काले तिल शनि देव को अर्पित करें।
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से बना षडाष्टक और द्विद्वादश योग, अगले 30 दिनों तक इन राशियों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
Shani Vakri 2026: शनि की वक्री चाल बदलेगी 12 राशियों का भाग्य, जानें किसे होगा फायदा और किसे रहना होगा सतर्क
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed