Shani Vakri in Pisces 2026: न्याय के कारक शनि 27 जुलाई 2026 से मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। इसके बाद 11 दिसंबर 2026 को वह इसी राशि में मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की वक्री चाल कई राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकती हैं। दरअसल, वक्री अवस्था में ग्रह अपनी ऊर्जा को अलग ढंग से प्रभावित करते हैं, जिसके कारण कार्यों में देरी, मानसिक दबाव और अपेक्षित परिणाम मिलने में कई बाधाएं आने लगती हैं। चूंकि शनि कर्म और अनुशासन के कारक ग्रह हैं, इसलिए इस अवधि में लोगों को सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, किन राशि वालों को लापरवाही करने से बचने की आवश्यकता रहेगी।
Shani Vakri 2026: शनि की उल्टी चाल से इन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, दिसंबर तक नौकरी-कारोबार में रहें संभलकर
Shani Vakri in Pisces 2026: जल्द शनि मीन राशि में वक्री होने वाले हैं। शनि की उल्टी चाल से कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए इनके नाम जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या राशि
शनि की वक्री चाल कन्या राशि वालों की चुनौतियां बढ़ा सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सतर्क रहना होगा। नए संपर्क बनाने और सहयोग प्राप्त करने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नए निवेश को करने से पहले सभी पहलुओं को जांच लें। नौकरी और कारोबार में सोच-समझकर योजनाएं बनाना लाभदायक रहेगा। कारोबार को लेकर नए लोगों से मिलकर मन परेशान भी हो सकता है।
Second Surya Grahan 2026: कर्क राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, मेष सहित इन राशियों के जीवन पर पड़ेगा गहरा प्रभाव
धनु राशि
धनु राशि वालों का आत्मविश्वास कुछ हद तक प्रभावित हो सकता है। इस समय आप स्वयं में कुछ कमियां महसूस कर सकते हैं। नए लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें, अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा परिवार और कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को जल्दबाजी में लेने से नुकसान हो सकता है। कला के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। परिवार वालों के साथ राय बैठाने में परेशानियां आ सकती हैं।
June Rashifal 2026: जून में इन राशि वालों की बढ़ेगी दिक्कतें, नौकरी और व्यापार को लेकर रहें अलर्ट
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
शनि आपकी ही राशि में वक्री रहेंगे, इसलिए आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। इस समय छोटी-सी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। मीन राशि के लोगों पर छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। इसके अलावा व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कॉलेज में दाखिला या किसी नए कोर्स का हिस्सा बनने में कुछ बाधाएं आपके सामने आ सकती हैं।
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत

कमेंट
कमेंट X