सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2026: 4 जुलाई को शुक्र करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन चार राशियों के जीवन में होगा अच्छा बदलाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Jun 2026 01:01 PM IST
सार

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Shukra Gochar 2026 Venus Transit Impact on These Zodiac Signs Know Shukra Rashi Parivartan in Hindi
शुक्र का गोचर - फोटो : अमर उजाला

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष में शुक्र को एक बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। शुक्र की गिनती शुभ ग्रहों में होती है जिसके एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र को विवाह, धन, सुख, ऐश्वर्य, भोगविलास, सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार शुक्र 4 जुलाई 2026 को चंद्रमा की राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 01 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। 

Shukra Gochar 2026 Venus Transit Impact on These Zodiac Signs Know Shukra Rashi Parivartan in Hindi
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र लग्न और आठवें भाव के स्वामी होते हैं, जो अब 4 जुलाई से सिंह राशि में गोचर करने के दौरान आपके लाभ भाव में होंगे। ऐसे में आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। अधूरे कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए शुक्र का गोचर उनकी सुख-सुविधाओं और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि करवाएगा। व्यापार के मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। पारिवारिक मामलों में भी शुक्र गोचर का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। 
Shukra Gochar 2026 Venus Transit Impact on These Zodiac Signs Know Shukra Rashi Parivartan in Hindi
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह आपके लाभ और सुख भाव के स्वामी होते हैं, जो 4 जुलाई को शुक्र के गोचर करने से आपको दूसरे भाव में गोचर करने जा रहे हैं। धन भाव में शुक्र गोचर का प्रभाव सकारात्मक पड़ेगा। कार्यों में गति आएगी। धन लाभ के बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी। शुक्र के गोचर करने से आपके सुख और संपन्नता में वृद्धि के योग बन रहे हैं। आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2026 Venus Transit Impact on These Zodiac Signs Know Shukra Rashi Parivartan in Hindi
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए शुक्र आपकी कुंडली के दशम भाव और तृतीय भाव के स्वामी होकर 4 जुलाई को पहले भाव में होंगे। कुंडली के पहले भाव में शुक्र गोचर का लाभ बहुत ही शुभ और अच्छा माना जाता है। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी और नौकरीपेशा जातकों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा फल दिलाएगा।
विज्ञापन
Shukra Gochar 2026 Venus Transit Impact on These Zodiac Signs Know Shukra Rashi Parivartan in Hindi
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर आपकी कुंडली के भाग्य भाव में हो रहा है। शुक्र का नवम भाव में गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आपको भाग्य का भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए बेहतर योग बनेंगे और परिवार संग सुख-सुविधाओं का अच्छा आनंद प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपको विदेश से संबंधित मामलों में आपको कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बन रहा है महासंयोग! रवि-शिव-सिद्ध सहित 4 योग

Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी, कैसे करें व्रत और पूजा, जानें धार्मिक मान्यता और महत्व

Jyeshtha Purnima 2026 Date: 29 या 30 जून कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानें क्या एक ही दिन होगा व्रत और स्नान-दान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed