सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog 2026: कर्क राशि में बना शक्तिशाली त्रिग्रही योग, इन 7 राशियों को मिलेगा धन लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 12:09 PM IST
सार

Trigrahi Yog: 22 जून को कर्क राशि में बुध, शुक्र और गुरु की युति से शक्तिशाली त्रिग्रही योग बना है, जिससे 7 राशियों को धन और करियर में लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

विज्ञापन
Trigrahi Yog 2026 Mercury Venus and Jupiter Conjunction in Kark Rashi Brings Money Luck for 7 Zodiac Signs
त्रिग्रही योग - फोटो : amar ujala

Trigrahi Yog Ka Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व माना जाता है। 22 जून 2026 को बुध ग्रह ने मिथुन राशि से गोचर करके कर्क राशि में प्रवेश किया है। कर्क राशि में पहले से ही शुक्र और गुरु विराजमान थे, और बुध के आगमन से यहां तीन ग्रहों की युति बन गई, जिसे ज्योतिष में त्रिग्रही योग कहा जाता है। यह योग इस कारण भी विशेष माना जा रहा है क्योंकि बुध, शुक्र और गुरु तीनों ही वैदिक ज्योतिष में शुभ ग्रह माने गए हैं। इसके अतिरिक्त गुरु इस समय कर्क राशि में उच्च के होकर स्थित हैं, जिससे इस योग की शक्ति और बढ़ जाती है। इस त्रिग्रही योग से 7 राशियों को धन, करियर और नए अवसरों के रूप में लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 


Nirjala Ekadashi 2026: गुरुवार के शुभ संयोग में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें पूरी डिटेल

Trigrahi Yog 2026 Mercury Venus and Jupiter Conjunction in Kark Rashi Brings Money Luck for 7 Zodiac Signs
आय के नए अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि 
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग संपर्कों के माध्यम से लाभ दिलाने वाला रहेगा। किसी पुराने परिचित से सहायता मिल सकती है, जो व्यापार या नौकरी में उपयोगी साबित होगी। नौकरी में सहयोग से सफलता मिलेगी तथा पारिवारिक या पड़ोसी संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी। विद्यार्थियों को इंटरव्यू में अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं तथा ऑनलाइन माध्यम से आय के नए स्रोत बन सकते हैं।

Trigrahi Yog 2026 Mercury Venus and Jupiter Conjunction in Kark Rashi Brings Money Luck for 7 Zodiac Signs
निवेश और व्यापार से लाभ के योग हैं। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
यह त्रिग्रही योग कर्क राशि में ही निर्मित हो रहा है, इस कारण इस राशि के जातकों को इसका सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो सकता है। करियर में नई पहचान बनेगी तथा कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में पुराने ग्राहकों की पुनः वापसी हो सकती है तथा गृह क्रय या स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है। पुराना निवेश भी इस अवधि में लाभ प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trigrahi Yog 2026 Mercury Venus and Jupiter Conjunction in Kark Rashi Brings Money Luck for 7 Zodiac Signs
रुका हुआ धन मिल सकता है। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग छिपे हुए अवसरों को सामने लाने वाला सिद्ध हो सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है तथा नौकरी में पूर्व में किए गए कार्य की पहचान मिल सकती है। व्यापार में नया निवेश लाभकारी रहेगा। बीमा, चिकित्सा अथवा सरकारी कार्यों से संबंधित मामलों में प्रगति होने के योग हैं।

विज्ञापन
Trigrahi Yog 2026 Mercury Venus and Jupiter Conjunction in Kark Rashi Brings Money Luck for 7 Zodiac Signs
नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। नौकरी में वेतन वृद्धि अथवा अतिरिक्त लाभ की चर्चा हो सकती है तथा व्यापार में रुकी हुई धनराशि प्राप्त होने की संभावना है। किसी पुराने मित्र के साथ नया कार्य आरंभ करने का विचार बन सकता है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति संबंधी अवसर भी मिल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed