सब्सक्राइब करें

Nirjala Ekadashi 2026: गुरुवार के शुभ संयोग में 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें पूरी डिटेल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 24 Jun 2026 12:06 PM IST
सार

Nirjala Ekadashi Rashifal: निर्जला एकादशी का यह संयोग धार्मिक दृष्टि से तो खास है ही, साथ ही ज्योतिषीय नजरिए से भी कई राशियों के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। कुछ विशेष राशि के जातकों के लिए इस दिन व्रत और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व आपके लिए हो सकता है।

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 3 Auspicious Yogas Form This Thursday Luck to Shine for These 4 Zodiac Signs
निर्जला एकादशी - फोटो : amar ujala

Nirjala Ekadashi Prediction: साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में शुमार निर्जला एकादशी इस बार 25 जून 2026 को मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस साल यह व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है, और गुरुवार को भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। यानी एक तरफ निर्जला एकादशी का अपना महत्व, दूसरी तरफ गुरुवार का संयोग, दोनों मिलकर इस तिथि को और भी फलदायी बना रहे हैं। इसके साथ ही पंचांग के अनुसार इस दिन तीन शुभ योग भी बन रहे हैं, जिनका असर खासतौर पर चार राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से योग बन रहे हैं और किन राशियों के लिए यह दिन खास तौर पर लाभकारी रहने वाला है।


Ashadha Gupt Navratri 2026: कब से शुरू होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, जानें घट स्थापना का सही समय
Jyestha Purnima 2026: ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है ? जानें स्नान का शुभ मुहूर्त और भद्रा का समय

Nirjala Ekadashi 2026 3 Auspicious Yogas Form This Thursday Luck to Shine for These 4 Zodiac Signs
निर्जला एकादशी पर शुभ योग - फोटो : freepik

निर्जला एकादशी पर कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं?
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस दिन प्रातः 5:25 बजे से दोपहर 4:29 बजे तक रवि योग रहेगा। इसके अलावा प्रातः 10:53 बजे से देर रात तक सिद्ध योग का प्रभाव रहने वाला है। सिद्ध योग बनने से पहले शिव योग सक्रिय रहेगा। ये तीनों योग शुभ कार्यों और मनोकामना पूर्ति के लिए अनुकूल माने जाते हैं, इसलिए इस दिन व्रत और पूजा-पाठ का फल कई गुना बढ़ जाने की मान्यता है।

Nirjala Ekadashi 2026 3 Auspicious Yogas Form This Thursday Luck to Shine for These 4 Zodiac Signs
आर्थिक मोर्चे पर राहत मिलेगी। - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह दिन आर्थिक मोर्चे पर राहत लेकर आ सकता है। पैसों से जुड़ी जो अड़चनें लंबे समय से परेशान कर रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। साथ ही अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए यह सपना हकीकत बनने के आसार हैं। जो लोग किसी पुरानी या गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उनके लिए भी कुछ राहत के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 3 Auspicious Yogas Form This Thursday Luck to Shine for These 4 Zodiac Signs
गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के विवाहित जोड़ों के लिए यह समय रिश्ते में समझ बढ़ाने वाला रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी तालमेल बेहतर होगा। परिवार के साथ लंबे अरसे बाद सुकून के पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे रिश्तों में गर्माहट लौटेगी। इसके अलावा अगर किसी का पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह भी बिना किसी परेशानी के वापस मिल सकता है।

विज्ञापन
Nirjala Ekadashi 2026 3 Auspicious Yogas Form This Thursday Luck to Shine for These 4 Zodiac Signs
ऑफिस के पेंडिंग काम भी समय पर पूरे होंगे। - फोटो : amar ujala

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह दिन सेहत और काम दोनों मोर्चों पर अच्छी खबर लेकर आ सकता है। जो लोग आंखों से जुड़ी किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान आराम मिलने के योग बन रहे हैं। ऑफिस के पेंडिंग काम भी समय पर पूरे होंगे, जिससे मन को संतोष मिलेगा। पैसों की तंगी का अहसास नहीं होगा, बल्कि किसी कीमती चीज़ को खरीदने का मौका भी मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed