सब्सक्राइब करें

Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 24 Jun 2026 09:16 AM IST
सार

Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र नक्षत्र गोचर से इन 3 राशि वालों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि और रिश्तों में मधुरता देखने को मिल सकती है। खासतौर पर भाग्य के लिहाज से समय काफी शुभ साबित होने वाला है। 

विज्ञापन
Shukra Nakshatra Gochar 2026 lucky horoscope and impact in hindi
Shukra Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

Shukra Nakshatra Gochar: ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र ने अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश किया है, जिसका स्वामी बुध ग्रह है। बुध और शुक्र की यह युति बेहद खास मानी जा रही है। दरअसल, शुक्र ग्रह को सुख-सुविधा, वैभव, प्रेम और आकर्षण का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र अपनी चाल या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। माना जा रहा है कि, शुक्र के इस नक्षत्र गोचर के प्रभाव से कई जातकों को व्यापार में मनचाही सफलता मिल सकती है और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


Most Attractive Zodiac: इन 3 राशियों के लोग होते हैं बेहद आकर्षक, लव लाइफ भी रहती है अक्सर चर्चा में

Shukra Nakshatra Gochar 2026 lucky horoscope and impact in hindi
Shukra Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन आर्थिक मामलों में शुभ संकेत लेकर आया है। आपको अच्छा लाभ और सफलता के संकेत मिलेंगे। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना बेहतर होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और लंबे समय से रुके काम पूरे होने की संभावना है।
Astrology: शादी के बाद बदलती है इन राशियों की किस्मत, मिलती है हर क्षेत्र में सफलता
Prediction 2026: कैसे रहेंगे आपके करियर के लिए आने वाले 6 महीने ? पढ़ें कुछ बड़ी भविष्यवाणी

Shukra Nakshatra Gochar 2026 lucky horoscope and impact in hindi
Shukra Nakshatra Gochar - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इस समय काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। घर से दूर काम करने वालों को परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिवार के साथ संबंध बेहतर होंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। मानसिक संतुष्टि बढ़ेगी।
July Horoscope 2026: जुलाई माह में इन राशियों पर किस्मत रह सकती है मेहरबान, मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी
Vyatipat Yog 2026: 10 जुलाई को ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग, इन 5 राशियों की बढ़ सकती हैं आर्थिक चुनौतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Nakshatra Gochar 2026 lucky horoscope and impact in hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी भाग्यशाली साबित हो सकता है। विदेश से जुड़े कार्यों में भी अच्छी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। साथ ही कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे।

Budh Gochar 2026: बुध ने किया कर्क में प्रवेश, अगले 30 दिनों तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेगी किस्मत

July Astrology: चार बड़े ग्रह गोचर से करियर, प्रेम और आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव, जानें सभी राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed