Lucky Rashiyan: ज्योतिषियों के मुताबिक, 31 जनवरी 2026 को वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। वह धनिष्ठा नक्षत्र में अपना स्थान लेते हुए सभी राशियों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल है और उन्हें ऊर्जा, साहस और भूमि का प्रतीक माना गया है। अब चूंकि शुक्र मंगल के नक्षत्र में आएंगे, इसलिए इसका शुभ प्रभाव न केवल भौतिक सुखों तक सीमित रहेगा बल्कि, जातकों के कार्यक्षेत्र में तरक्की, व्यापार में धन लाभ और संबंधों में सुधार लेकर आ सकता है। हालांकि, प्रेम संबंधों में मधुरता और समाज में मान-सम्मान बढ़ने की संभावनाएं भी प्रबल रहेंगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Lucky Rashiyan: 31 जनवरी से इन राशि वालों के करियर में आएंगे बदलाव, लव लाइफ में भी दिखेगा द्विस्ट
Shukra Nakshatra Parivartan 2026: शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। उनका यह गोचर कुछ राशि वालों का भाग्योदय कर सकता है। साथ ही जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा, क्योंकि आपके अटके काम पूरे होंगे। घर में कोई नया वाहन लेकर आ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और अपनी कला को निखारने के सभी प्रयास सफल होंगे। मेष राशि के लोग इस समय मानसिक शांति महसूस करेंगे। वेतन बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति या वेतन वृद्धि के संकेत बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। निवेश में लाभ होगा।
Mangaladitya Yoga 2026: मंगलादित्य योग इन राशि वालों का बदलेगा समय, करियर में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए समय सकारात्मक परिवर्तनों से भरा रहेगा। आपके अटके काम बनेंगे, क्योंकि सभी प्रयासों का मनचाहा फल मिलने वाला है। पारिवारिक मामलों में भी स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। सिंह राशि वालों को शिक्षा और अध्ययन के क्षेत्र में भी सफलता मिलने की संभावनाएं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने से आप काफी बचत करने में कामयाब रहेंगे। आपके प्रयासों में सफलता मिलेगी और जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति होगी। नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं।
Makar Sankranti 2026: सूर्यदेव होंगे उत्तरायण, मकर संक्रांति पर इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का भाग्योदय होगा। आपके निर्णय बुद्धिमत्ता और समझदारी से भरपूर रहेंगे। करियर के नए रास्ते खुलेंगे। खास बात यह है कि, नए प्रोजेक्ट्स को सभी के साथ पूरा करने में कामयाबी मिलेगी। प्रभावशाली और उच्च पदों पर बैठे लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आपके काम और व्यवसाय दोनों का विस्तार होगा। कन्या राशि वालों की अचानक से आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। इस समय बड़ी डील का फाइनल होना लाभकारी साबित होगा।
2026 में इन 3 राशि वालों पर रहेगी शनि की नजरें, नौकरी-कारोबार में आ सकती हैं परेशानियां
Wedding Dates In 2026: जनवरी में नहीं हैं शादी के लिए कोई मुहूर्त, जानें 2026 में कब-कब बजेगी शहनाई
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X