Transit Venus Rashifal 2025: 7 नवंबर 2025 को विलासिता के कारक ग्रह शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह रात 9 बजकर 13 मिनट पर राहु के नक्षत्र स्वाती में प्रवेश करेंगे और 18 नवंबर तक यहीं बने रहेंगे। यह नक्षत्र स्वतंत्रता, परिवर्तन, अनुकूलनशीलता का कारक माना जाता है। साथ ही व्यापारिक कौशल और विदेश यात्राओं से भी इसका संबंध माना जाता है। वहीं शुक्र प्रेम, सौंदर्य, कला, धन, वैवाहिक सुख के प्रतीक है। ऐसे में शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर करना 12 राशियों को प्रभावित कर सकता है। लेकिन इन राशि वालों को विशेष लाभ संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Shukra Gochar 2025: 7 नवंबर से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, राहु के नक्षत्र में आएंगे शुक्र
Transit Venus Rashifal 2025: 7 नवंबर 2025 को विलासिता के कारक ग्रह शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। वह रात 9 बजकर 13 मिनट पर राहु के नक्षत्र स्वाती में प्रवेश करेंगे और 18 नवंबर तक यहीं बने रहेंगे।
मेष राशि
शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए खास रहेगा। नौकरी के लिए सभी प्रयास सफल होंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति इस समय संभव है। मेष राशि वालों को पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ मिल सकता है। इस समय यदि व्यवसाय की बात करें, तो आपको मनचाहा लाभ होगा। कला के क्षेत्र में धन लगा सकते हैं। छात्रों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपके संबंध मजबूत होंगे। पुराने काम का तनाव कम होगा और आप मानसिक रूप से संतुलन महसूस करेंगे।
Kartik Purnima 2025: शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को नौकरी में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। विदेश से व्यापार करने की इच्छा पूर होगी और आपतको कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राओं से भी लाभ मिलने की संभावनाएं हैं। आपकी उपलब्धियों के लिए किसी विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। व्यापार की योजनाएं लगभग सभी फलदायी साबित होंगी। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
Astro Remedies: एंग्जाइटी और डिप्रेशन से जूझ रहे हैं, तो करें ये 5 अचूक ज्योतिषीय उपाय
सिंह राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति संभव है। निवेश से भी आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है। लेकिन इस समय यात्राओं से मनचाहा लाभ होने से आप प्रसन्न रहेंगे। इस समय कठिन से कठिन से निकलने में सफल होंगे। नौकरी में सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। प्रेम जीवन में शानदार रहने वाला है। किसी खास की दस्तक जीवन में हो सकती हैं। धन कमाने के नए मौके आपको प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
Saptahik Rashifal (10-16 Nov 2025): सिंह और मकर राशि वालों के लिए गुडलक लिए है यह सप्ताह, पढ़ें राशिफल

कमेंट
कमेंट X