सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Holi 2026: शुक्र-शनि की युति से होगा इन 6 राशि वालों को बड़ा लाभ, इस होली चमक उठेगी किस्मत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 04 Feb 2026 11:59 AM IST
सार

Shukra Shani Yuti: होली के दिन शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शनि विराजमान रहेंगे। इस कारण शनि-शुक्र की युति बनेगी, जो कई राशियों के लिए खास लाभकारी साबित हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा इस युति का शुभ असर।

विज्ञापन
Shukra Shani Yuti On holi 2026 venus saturn conjunction effects on zodiac signs
होली 2026 शुक्र-शनि युति के प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

Holi 2026: ज्योतिष में शुक्र और शनि को आपस में मित्र ग्रह माना गया है। जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो आमतौर पर इसका प्रभाव सकारात्मक माना जाता है। होली के दिन यानी 4 मार्च 2026 को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से शनि विराजमान रहेंगे। इस कारण शनि-शुक्र की युति बनेगी, जो कई राशियों के लिए खास लाभकारी साबित हो सकती है। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को भले ही धीरे-धीरे, लेकिन लंबे समय तक टिकने वाली सफलता मिल सकती है। करियर में स्थिर प्रगति, आर्थिक मजबूती और जीवन में अनुशासन बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा इस युति का शुभ असर।



Solar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को करना होगा चुनौतियों का सामना

Trending Videos
Shukra Shani Yuti On holi 2026 venus saturn conjunction effects on zodiac signs
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
होली से पहले और बाद का समय आपके करियर में बड़ा बदलाव ला सकता है। आपके काम करने का तरीका और निरंतरता वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकती है। कुछ जातकों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Shani Yuti On holi 2026 venus saturn conjunction effects on zodiac signs
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
शनि और शुक्र आपकी कुंडली के कर्म भाव में युति बनाएंगे, जिससे मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है। आपके काम की तारीफ हो सकती है। कला, अभिनय, संगीत या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी या आय के नए अवसर सामने आ सकते हैं। साथ ही माता-पिता के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

Shukra Shani Yuti On holi 2026 venus saturn conjunction effects on zodiac signs
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
इस युति के प्रभाव से आप विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं। आपकी प्रतिभा और क्षमता से कुछ लोग असहज महसूस कर सकते हैं, लेकिन वे आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। मां के पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। हालांकि इस दौरान सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना बेहतर रहेगा।

Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क

विज्ञापन
Shukra Shani Yuti On holi 2026 venus saturn conjunction effects on zodiac signs
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
आपकी एकाग्रता और अनुशासन में वृद्धि देखने को मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छे मौके बन सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों की योजनाएं सफल होंगी और स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed