सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Sun Transit In Aquarius: विजया एकादशी पर सूर्य का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 04 Feb 2026 11:46 AM IST
सार

Sun Transit In Aquarius On Vijaya Ekadashi 2026: इस साल सूर्य का कुंभ राशि में गोचर विजया एकादशी पर होने जा रहा है। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इससे कुछ राशि वालों को विशेष लाभ संभव है।
 

विज्ञापन
Sun Transit In Aquarius on vijaya ekadashi 2026 know Impact and horoscope in hindi
Sun Transit In Aquarius On Vijaya Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

Sun Transit In Aquarius On Vijaya Ekadashi 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को विशेष स्थान प्राप्त है और वह आत्मा, सरकारी कार्य, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व क्षमता के कारक है। उनकी गणना ग्रहों के राजा के रूप में भी की जाती है, इसलिए सूर्य का प्रभाव जातकों के आत्मसम्मान में वृद्धि से लेकर आत्मविश्वास तक को बढ़ाता है। कहते हैं कि, जब भी सूर्य किसी नई राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलता है। लेकिन कुछ राशियां भाग्यशाली साबित होती हैं, जिन्हें मनचाहा लाभ मिलता है। जल्द 13 फरवरी 2026 को दोपहर 03 बजकर 49 मिनट पर सूर्य देव शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। इसी दिन विजया एकादशी का पावन व्रत भी रखा जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग अत्यंत शुभ माना जा रहा है। ऐसे में किन राशि वालों का भाग्य चमक सकता है, आइए विस्तार से जानते हैं।


Shani Sade Sati: साल 2026 ही नहीं 27 तक भी बढ़ी रहेंगी इन 3 राशि वालों की परेशानियां

Trending Videos
Sun Transit In Aquarius on vijaya ekadashi 2026 know Impact and horoscope in hindi
Sun Transit In Aquarius On Vijaya Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर मेष वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है। दरअसल, सूर्य देव आपके ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। इसके प्रभाव से आपको धन लाभ, तरक्की और इच्छाओं की पूर्ति होने के योग बन सकते हैं। इस समय आपकी संतान की प्रगति होगी और आपका भी आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। इस तिथि पर एकादशी होने से विष्णु जी की कृपा भी आपको प्राप्त होगी। धन लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। 
Mulank 2 Career: इन क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं मूलांक 2 वाले, चुनें थिएटर या काउंसलिंग जैसे करियर ऑप्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit In Aquarius on vijaya ekadashi 2026 know Impact and horoscope in hindi
Sun Transit In Aquarius On Vijaya Ekadashi 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि के स्वामी है। इसलिए यह गोचर आपके लिए प्रभावी रहने वाला है। सूर्य देव आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे। इससे साझेदारी, विवाह और व्यावसायिक संबंधों में बदलाव नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ बेहतर होगी। नए व्यापारिक संबंध बनने के भी योग हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। घर-परिवार के सदस्यों में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। इस दिन पीली चीजों का दान कर सकते हैं। इससे अटके काम भी पूरे होने के योग बनेंगे। धन लाभ और बचत के योग बन रहे हैं।

Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क

Sun Transit In Aquarius on vijaya ekadashi 2026 know Impact and horoscope in hindi
Sun Transit In Aquarius On Vijaya Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य देव ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। यह गोचर आपके पांचवें भाव में होने जा रहा है। इससे संतान, शिक्षा, बुद्धि और रचनात्मकता से जुड़े लाभ व शुभ समाचार की आपको प्राप्ति हो सकती है। संतान की प्रगति आपको गर्व और खुशियां दे सकती है। नई नौकरी मिलने से अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपको सम्मान और सफलता प्राप्त हो सकती है। सीनियर और जूनियर दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। भूमि-भवन के कार्य से लाभ होगा। केले का भोग विष्णु जी को लगाने से मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। 

Mulank 3: नेतृत्व, ज्ञान और सलाह देने में माहिर होते हैं मूलांक 3 वाले, जानें किन क्षेत्रों में होते हैं सफल
Solar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को करना होगा चुनौतियों का सामना




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed