Chandra Grahan On Holi 2026: हिंदू धर्म में होलिका दहन को महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। यह तिथि नकारात्मकताओं का नाश और जीवन में नई शुरुआत करने के लिए अत्यंत शुभ है। मान्यता है कि, होली के रंग जीवन में ऊर्जा और खुशियां लेकर आते हैं। इस दिन पूजा-पाठ व दान-दक्षिणा जैसे कार्य करने से जीवन में सुख-सौभाग्य बढ़ता है। इस वर्ष 3 मार्च 2026 को होलिका दहन है। लेकिन इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है, जो भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय दृष्टि से यह संयोग अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है। ऐसे में होलिका दहन और चंद्र ग्रहण का समय क्या रहेगा, आइए जानते हैं।
Chandra Grahan On Holi 2026: इस साल होली पर 20 मिनट का चंद्र ग्रहण, जानें क्या रहेगा सूतक काल का समय
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Fri, 27 Feb 2026 10:26 AM IST
सार
Chandra Grahan On Holi 2026: होली के शुभ अवसर पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह भारत में दिखाई देगा। ऐसे में इसका सूतक काल किस समय से मान्य होगा, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन