Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में पूर्ण रूप से नजर आएगा, इसलिए इससे जुड़े सभी नियम व सूतक काल प्रभावी होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा। इसे ब्लड मून भी कहते हैं। इसे ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी देखा जा सकता है। वहीं भारत में सभी शहरों का चंद्रोदय का समय थोड़ा अलग-अलग होता है, जिस कारण यह अलग-अलग समय पर भी नजर आ सकता है। ऐसे में आइए शहरों के अनुसार चंद्र ग्रहण के समय को जानते हैं।
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें आपके शहर में किस समय देगा दिखाई
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण का साया बना रहेगा। भारत में इसका सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट तक पर ग्रहण समाप्त होने का समय माना जा रहा है।
चंद्रग्रहण 2026 का समय
सूतक काल
भारत में सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ हो जाएगा। इस दौरान भूल से भी नया काम व पूजा न करें।
भारत के अलावा किन देशों में दिखेगा चंद्रग्रहण?
3 मार्च को लगने वाला यह ग्रहण भारत में तो दिखेगा ही, साथ ही इसे पूरे एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाएगा। इसे पैसिफिक द्वीपों और उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका में भी देखा जा सकता है।
Holashtak 2026: होलाष्टक के दौरान अगर ऐसे सपने आते हैं तो समझें आने वाले हैं अच्छे दिन
ग्रहण काल में इन मंत्रों का करें जाप
विष्णु गायत्री मंत्र
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
विष्णु स्तुति
शान्ताकारं भुजंगशयनं पद्मनाभं सुरेशं
विश्वाधारं गगन सदृशं मेघवर्ण शुभांगम् ।
लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं
वन्दे विष्णु भवभयहरं सर्व लौकेक नाथम् ॥
यं ब्रह्मा वरुणैन्द्रु रुद्रमरुत: स्तुन्वानि दिव्यै स्तवैवेदे: ।
सांग पदक्रमोपनिषदै गार्यन्ति यं सामगा: ।
ध्यानावस्थित तद्गतेन मनसा पश्यति यं योगिनो
यस्यातं न विदु: सुरासुरगणा दैवाय तस्मै नम: ॥
महामृत्युंजय मंत्र
ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
कुंभ राशि में मंगल-सूर्य की युति, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और होगा अचानक लाभ
| शहर | चंद्र ग्रहण समय |
| दिल्ली | 6.22 PM |
| लखनऊ | 6.02 PM |
| कोलकाता | 5.43 PM |
| भोपाल | 6.21 PM |
| चैन्नई | 6.21 PM |
| पटना | 5.55 PM |
| बेंगलूरु | 6.32 PM |
| हैदराबाद | 6.26 PM |
| कानपुर | 6.14 PM |
| शिलांग | 5.27 PM |
Mangal Gochar 2026: मंगल गोचर से किन राशि वालों का बढ़ेगा गुडलक और किसे रहना है अलर्ट, पढ़ें राशिफल
Mangal Rahu Yuti 2026: मंगल-राहु की युति से इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, नए घर और नौकरी की होगी प्राप्ति
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।