फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा चंद्र ग्रहण, कन्या सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Fri, 27 Feb 2026 10:25 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Fri, 27 Feb 2026 10:25 AM IST
सार

Chandra Grahan 2026 Impact On Zodiac: इस वर्ष होली पर चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह भारत में पूर्ण रूप से नजर आने वाला है और इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए चुनौतियों से भरा हो सकता है। 
 

विज्ञापन
3 march Chandra Grahan 2026 time and Impact On Zodiac sign in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2026 Impact On Zodiac: इस वर्ष होलिका दहन के दिन एक विशेष खगोलीय घटना घटित होने जा रही है। बता दें, 3 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शाम 6 बजकर 47 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह ग्रहण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका तथा पैसिफिक द्वीपों में नजर आएगा। इसके अलावा इसका प्रभाव भारत पर भी बना रहेगा, जिस कारण सूतक काल भी मान्य होगा। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को मानसिक स्थिति, भावनाओं और पारिवारिक जीवन से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यह ग्रहण 12 राशियों पर अपना शुभ-अशुभ असर डाल सकता है। लेकिन इन 3 राशियों के लिए यह समय थोड़ी सावधानी और आत्मसंयम से भरा रहेगा। इस दौरान जीवन में कई नई चुनौतियां झेलनी पड़ सकती हैं। ऐसे में आइए इन राशियों को जान लेते हैं।



March Lucky Horoscope 2026: मार्च में इन 3 राशि के लोग करेंगे तरक्की और होगा मुनाफा, यहां पढ़ें लकी राशिफल

3 march Chandra Grahan 2026 time and Impact On Zodiac sign in hindi
Chandra Grahan 2026 Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
ज्योतिषियों के मुताबिक, वृषभ राशि वालों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की आवश्यकता रहने वाली है। चंद्र ग्रहण का प्रभाव आपके धैर्य और निर्णय क्षमता की परीक्षा ले सकता है। इस दौरान भूलकर भी पूजा-पाठ व धार्मिक यात्रा न करें। इससे जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती हैं। आप अपनी ओर से हर समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे, जिनमें धैर्य की सहातयता से ही वह पूर्ण होंगे। लेकिन परिस्थितियां तुरंत अनुकूल नहीं होंगी। कार्यक्षेत्र में रुकावटें या योजनाओं में देरी संभव है।

Chandra Grahan Dosh: कुंडली में चंद्र ग्रहण दोष है तो करें लाल किताब के ये 5 असरदार उपाय
Budh Asta 2026: बुध के अस्त होने से इन राशि वालों को व्यापार में होगा धन लाभ, करियर में भी आएगा बड़ा उछाल

3 march Chandra Grahan 2026 time and Impact On Zodiac sign in hindi
Chandra Grahan 2026 Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को नए काम से बचना चाहिए। आपको कार्यस्थल पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सीनियर या उच्च अधिकारियों के साथ व्यवहार संतुलित और विनम्र रखें। इस समय आप सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। छोटी समस्या भी आगे चलकर बड़ी बन सकती है। आप अपनी वाणी पर संयम बरतें अन्यथा आप बड़े वाद-विवाद में फंस सकते हैं। 

Angarak Yog On Holi 2026: होली पर मंगल-राहु की युति, इन राशि वालों के लिए समय रहेगा कष्टकारी
Rahu Favourite Zodiac Signs: इन तीन राशियों पर रहती है राहु की कृपा, हमेशा पाती हैं सुरक्षा और सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
3 march Chandra Grahan 2026 time and Impact On Zodiac sign in hindi
Chandra Grahan 2026 Impact On Zodiac - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए समय कष्टकारी रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस समय कुंभ राशि वालों की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। आपको अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान रखना चाहिए। इस समय आपको आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना होगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए।  गलत संगति भविष्य में परेशानी खड़ी कर सकती है।

Planetary Parade 2026: 28 फरवरी को बनेगा 6 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों की बदलेगी तकदीरें
Shukra Nakshatra Parivartan: होली से पहले चमकेगी किस्मत, इन चार राशियों को मिलेगा शुक्रदेव का आशीर्वाद

 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed