सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब चंद्र ग्रहण कब ? जानें समय और प्रभाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 17 Feb 2026 03:41 PM IST
सार

Chandra Grahan 2026 Date Time Impact: सूर्य ग्रहण के कुछ दिन बाद चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इसका प्रभाव भारत पर क्या रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं।
 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2026 date time impact and sutak kaal in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2026: इस बार 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका प्रभाव व सूतक काल मान्य नहीं होगा। हालांकि, 2026 का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। साथ ही इसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया पर भी नजर आने वाला है। खास बात यह है कि, चंद्र ग्रहण होलिका दहन के पर्व पर लगने वाला है। ऐसे में चंद्र ग्रहण का असर होलिका के त्योहार पर पड़ने वाला है। अब सवाल यह है कि, यह ग्रहण कितने बजे प्रारंभ होगा और होलिका दहन के पूजन का मुहूर्त क्या रहेगा ? ऐसे में आइए चंद्र ग्रहण के समय से लेकर होलिका दहन के शुभ मुहूर्त को जानते हैं।

Trending Videos
Chandra Grahan 2026 date time impact and sutak kaal in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : adobe

चंद्र ग्रहण 2026
ज्योतिषियों के मुताबिक, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगा। इसका समापन शाम 06 बजकर 47 मिनट पर माना जा रहा है। वहीं इसका सूतक काल भी भारत में प्रभावी होगा और इस अवधि में पूजा-पाठ, शुभ कार्य, विवाह, गृह प्रवेश और धार्मिक यात्राओं जैसे कार्यों को करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2026 date time impact and sutak kaal in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : Freepik

होलिका दहन मुहूर्त 2026

  • इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगी।
  • इस तिथि का समापन 3 मार्च को शाम 5 बजकर 7 मिनट पर होने वाला है।
  • तिथि के मुताबिक, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन मान्य होगा।
  • 3 मार्च को 6 बजकर 25 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक होलिका दहन का मुहूर्त बना रहेगा।

Surya Gochar: 19 फरवरी से इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नई नौकरी और प्रमोशन के बनेंगे योग

Chandra Grahan 2026 date time impact and sutak kaal in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : Freepik
ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें
  • भगवान का नाम जपें करें।
  • कोई भी नया काम व यात्रा न करें।
  • ग्रहण के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • ग्रहण के समय भोजन करना वर्जित माना गया है।
  • लंबी यात्रा करने से बचें।
  • गर्भवती भूलकर भी सुई से जुड़े काम न करें।
  • आसमान को देखने की भूल न करें।
  • घर के दरवाजे और खिड़की बंद रखें।
  • ग्रहण के समय सोने से बचें।
  • पूजा-पाठ या मूर्ति स्पर्श न करें।
  • किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य न करें।
 

Surya Grahan 2026: साल का पहला ग्रहण किन राशि वालों को देगा लाभ और किसकी बढ़ाएगा टेंशन, जानें राशिफल

विज्ञापन
Chandra Grahan 2026 date time impact and sutak kaal in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : adobe

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
ज्योतिषियों के मुताबिक, साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। लेकिन अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मिजोरम, कोलकाता, गुवाहाटी, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में आंशिक रूप में यह नजर आने वाला है।

Surya Gochar: ग्रहण के बाद सूर्य करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed