फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2026 Date: भारत में आंशिक रूप से दिखेगा ग्रहण, जानें कब, कहां और कितनी देर रहेगा प्रभाव

Fri, 27 Feb 2026 10:24 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 10:24 AM IST
सार

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और सूतक काल मान्य रहेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होकर शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी और इसे ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2026 Date and Time Only 25 Minutes of Visibility and importnat informations in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण मार्च महीने में फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व भी होता है। खास बात यह है कि यह चंद्रग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इसीलिए ग्रहण के दौरान सूतक काल भी मान्य रहेगा, जिसे धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।


Holashtak 2026: होलाष्टक में अधिक सक्रिय रहती हैं बुरी शक्तियां, इन आठ दिनों तक न करें ये काम
पंचांग के अनुसार, यह चंद्रग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। इस तरह इसकी कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी। आइये जानते हैं यह ग्रहण कब और कहां लगेगा। 
Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि 2026? यहां देखें पूरा कैलेंडर और घटस्थापना मुहूर्त

Chandra Grahan 2026 Date and Time Only 25 Minutes of Visibility and importnat informations in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : PTI

चंद्रग्रहण 2026 का समय
साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। शाम 4 बजकर 34 मिनट पर खग्रास अवस्था आरंभ होगी, जब चंद्रमा पूर्ण रूप से पृथ्वी की छाया में आ जाएगा। ग्रहण का मध्य समय 5 बजकर 33 मिनट पर रहेगा और अंततः यह ग्रहण 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। खग्रास की कुल अवधि लगभग 59 मिनट की होगी, जो इस खगोलीय घटना का सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है।

Chandra Grahan 2026 Date and Time Only 25 Minutes of Visibility and importnat informations in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : PTI

क्या भारत में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?
यह चंद्रग्रहण भारत में ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा। इसका अर्थ है कि जब भारत में चंद्रमा का उदय होगा, तब तक उस पर ग्रहण लग चुका होगा। इसलिए भारत में ग्रहण की शुरुआत और खग्रास का पूरा दृश्य नहीं देखा जा सकेगा। भारतीय शहरों में चंद्रोदय के समय से ही ग्रहण को मान्य माना जाएगा। अधिकांश स्थानों पर लोगों को ग्रहण का अंतिम चरण ही देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan 2026 Date and Time Only 25 Minutes of Visibility and importnat informations in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : adobe

भारत में कितनी देर दिखाई देगा ग्रहण?
भारत में इस चंद्रग्रहण की दृश्य अवधि सीमित रहेगी। यद्यपि ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 27 मिनट है, लेकिन दिल्ली में चंद्रोदय शाम 6 बजकर 22 मिनट पर होगा। चूंकि ग्रहण का समापन 6 बजकर 47 मिनट पर होगा, इसलिए दिल्ली में यह लगभग 25 मिनट ही दिखाई देगा। अन्य शहरों में चंद्रोदय के समय के अनुसार अवधि अलग-अलग हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ राज्यों में ग्रहण की दृश्य अवधि अधिक, लगभग 59 मिनट तक हो सकती है।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2026 Date and Time Only 25 Minutes of Visibility and importnat informations in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : PTI

सूतक काल
धार्मिक मान्यता के अनुसार चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले आरंभ हो जाता है। इस प्रकार 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 20 मिनट से सूतक काल प्रभावी हो जाएगा। सूतक के दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य, पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठान नहीं किए जाते। मंदिरों में भगवान की प्रतिमाओं को स्पर्श करना वर्जित माना जाता है। हालांकि इस दौरान मानसिक रूप से जप, ध्यान और प्रार्थना की जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed