Shani Budh Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों की विशेष पहचान व स्वभाव है। इनका असर व्यक्ति के नीजि जीवन से लेकर करियर-कारोबार व देश-दुनिया की कार्यप्रणाली तक नजर आता है। माना जाता है कि, जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन या युति निर्माण करता है, तो इसका असर जातकों पर व्यापक रूप से नजर आता है। यही नहीं इससे कुछ जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति भी होती हैं। इन्हीं में शनि और बुध के संयोग को भी अधिक प्रभावशाली माना गया है, जो जल्द अप्रैल माह में बनने वाला है। बता दें, राजकुमार बुध अप्रैल महीने में मीन राशि में गोचर करेंगे। यहां पहले से ही शनि विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में शनि-बुध की महायुति होगी, जिससे 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर पड़ सकता है। लेकिन इन 3 राशि वालों को अच्छे रिजल्ट मिलने की अधिक संभावनाएं हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
{"_id":"699570dff8846c31d10a0ebc","slug":"shani-budh-yuti-2026-date-time-and-impact-on-zodiac-in-hindi-2026-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shani Budh Yuti 2026: कई वर्षों बाद शनि-बुध की युति, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shani Budh Yuti 2026: कई वर्षों बाद शनि-बुध की युति, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:37 AM IST
सार
Shani Budh Yuti 2026: जल्द शनि और बुध युति निर्माण करने वाले हैं, जिसे ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों को मनचाहा लाभ व अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग हैं।
विज्ञापन
Shani Budh Yuti 2026
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
Shani Budh Yuti 2026
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
- वृषभ राशि वालों के लिए बुध और शनि की युति सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है।
- करियर में स्थिरता और प्रगति के योग बनेंगे और धन लाभ की प्राप्ति भी आपको होगी।
- यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो मनचाहा अवसर मिल सकता है।
- इस समय नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।
- व्यापार करने वालों के लिए भी यह समय लाभदायक रहेगा।
- निवेश करने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
- दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Budh Yuti 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्योदय का संकेत दे रहा है।
- अटके हुए कार्य पूरे होंगे और किस्मत आपका साथ देगी।
- करियर और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- इस समय कार्यक्षेत्र में सम्मान की प्राप्ति होगी।
- करियर में नई संभावनाएं बनेंगी और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।
- परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
Surya Gochar: 19 फरवरी से इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नई नौकरी और प्रमोशन के बनेंगे योग
Spasht Ketu Gochar 2026: मघा नक्षत्र में केतु का प्रभाव, इन 4 राशि वालों पर बरसेगा धन और सौभाग्य
Shani Budh Yuti 2026
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
- मीन राशि के जातकों के लिए यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता है।
- लंबे समय से चल रहे कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलने की संभावना है।
- मानसिक तनाव कम होगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- स्वास्थ्य में सुधार आएगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
- यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।
- सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
Holashtak 2026: होलाष्टक में इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।