Holi 2026: इस साल होलिका दहन 3 मार्च 2026 को होगा। इसलिए अगले दिन यानी 4 मार्च 2026 को रंगो की होली मनाई जाएगी। यह दिन सभी के लिए खास और विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह खुशियां और प्रेम का प्रतीक है। हालांकि, 2026 में होली न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहेगी। दरअसल, 4 मार्च 2026 को विलासिता के कारक शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे। यहां उनकी शनि के साथ युति होगी, जो कुछ राशियों के लिए भाग्योदय के समान साबित होगी। इससे जातकों को लाभ, तरक्की, प्रेम संबंध में सुधार के साथ कई अटके कार्य भी पूर्ण होंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
Holi 2026: इस बार होली पर इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ
Holi 2026: इस वर्ष होली पर कुछ राशि वालों का भाग्योदय होने वाला है। इन जातकों को सफलता के साथ-साथ व्यापार में मुनाफा होने की पूरी संभावनाएं हैं।
- होली पर मेष राशि वालों को धन लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही वह अपने व्यापार से जुड़े कार्यों को लेकर आगे बढ़ेंगे।
- ग्रहों की अनुकूल स्थिति से आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना बेहतर बनेगी।
- मेष राशि वालों की स्वजनों के साथ पैदा हुई गलतफहमियां दूर होंगी।
- इस समय रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और करियर में नई ऊंचाइयां हासिल करने का भी अवसर मिलेगा।
- इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि मिल सकती है।
- आत्मविश्वास बढ़ेगा।
Guru Margi 2026: 11 मार्च से बदलेंगे इन राशियों के सितारे, जीवन में आएगी खुशियों की बौछार
- इस बार होली पर सिंह राशि वालों को कई खुशखबरी की प्राप्ति भी हो सकती हैं।
- खास बात यह है कि, सभी कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा।
- लंबे समय से चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
- परीक्षा प्रतियोगिता के परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं।
- धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे और निवेश से फायदा हो सकता है।
- कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी।
- पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
Mangal Rahu Yuti 2026: मंगल-राहु की युति से इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, नए घर और नौकरी की होगी प्राप्ति
- धनु राशि वालों के लिए यह अवधि उन्नति और प्रगति से भरी हो सकती हैं।
- इस समय करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और विदेश से व्यापार करने की कामना पूरी होगी।
- वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और सिंगल लोगों के जीवन में कोई दस्तक देगा।
- व्यापार में लाभ होगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।
- विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
Gajakesari Yoga 2026: गजकेसरी योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, कार्यक्षेत्र में मिलेगा प्रमोशन
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।