सब्सक्राइब करें

होली से पहले शुक्रदेव बनाएंगे मालव्य राजयोग, इन तीन राशि वालों के जीवन में आएगा चमत्कारी बदलाव

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 19 Feb 2026 01:47 PM IST
सार

Malavya Rajyog 2026: सुख और वैभव के दाता ग्रह 2 मार्च को अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे जिससे कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। 

विज्ञापन
Malavya Rajyog 2026 Shukra Gochar in Meen Positive Impact on These Zodiac Sign
मालव्य राजयोग का प्रभाव - फोटो : amar ujala

Malavya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में जब कोई ग्रह अपनी स्वराशि या फिर उच्च राशि में गोचर करता है तो इससे राजयोग का निर्माण होता है। राजयोग के निर्माण के चलते कुछ राशि राशि वालों पर इसका शुभ प्रभाव देखने को मिलता है। आपको बता दें मार्च के महीने में होली से पहले सुख, धन और वैभव प्रदान करने वाले ग्रह शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं। ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में शुक्र योगकारक होते हैं उनको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, शुक्र 2 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और ये इस राशि में 26 मार्च तक रहेंगे। शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से शुक्र-शनि के बीच युति बनेगी और शुक्र का अपनी उच्च राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। वहीं शुक्र और शनि के बीच आपस में मित्रता का भाव रहता है। आइए जानते हैं शुक्र के मालव्य राजयोग बनने से किन राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। 

Trending Videos
Malavya Rajyog 2026 Shukra Gochar in Meen Positive Impact on These Zodiac Sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि

  • वृषभ राशि के जातकों के लिए मालव्य राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा।
  • यह आपकी राशि में लग्न के स्वामी होकर 11वें भाव में गोचर करेंगे, जिससे आय में इजाफा और लाभ के योग बनेगा।
  • आय के नए-नए स्त्रोंत खुल सकते हैं और कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।
  • जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। 
  • मालव्य राजयोग बनने से कानूनी मामलों में आपकी जीत सुनिश्चित होगी। 

Gajakesari Yoga 2026: गजकेसरी योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, कार्यक्षेत्र में मिलेगा प्रमोश

विज्ञापन
विज्ञापन
Malavya Rajyog 2026 Shukra Gochar in Meen Positive Impact on These Zodiac Sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि

  • कर्क राशि वालों के मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। 
  • यह आपकी राशि के नवम भाव यानी भाग्य के स्थान पर गोचर होंगे जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
  • कर्क राशि वालों के लिए शुक्र 11वें और चौथे भाव के स्वामी होते हैं ऐसे में मालव्य राजयोग बनने आय में वृद्धि होगी। 
  • इस दौरान जो लोग नया वाहन, मकान और घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए गोचर अच्छा रहेगा। 

Mangal Rahu Yuti 2026: मंगल-राहु की युति से इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, नए घर और नौकरी की होगी प्राप्ति

Malavya Rajyog 2026 Shukra Gochar in Meen Positive Impact on These Zodiac Sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala

धनु राशि

  • धनु राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर अच्छा, शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। 
  • आपके लिए मालव्य राजयोग का बनना किसी चमत्कार से कम नहीं है। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है।
  • जो लोग जमीन या मकान में निवेश के इच्छुक है उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। 
  • जो लोग रियल एस्टेट से जुड़े कामों में हैं उनको कुछ नए तरह के अवसर मिल सकता हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed