सब्सक्राइब करें

Gajakesari Yoga 2026: गजकेसरी योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, कार्यक्षेत्र में मिलेगा प्रमोशन

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 19 Feb 2026 12:11 PM IST
सार

Gajakesari Yoga 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, गजकेसरी राजयोग से जातकों के सुख में वृद्धि, धन लाभ, सफलता और तनाव कम होता है। ऐसे में फरवरी में बनने जा रहे इस शक्तिशाली योग से इन राशि वालों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं। 
 

विज्ञापन
Gajakesari Yoga 2026 these zodiac will get success money and Growth in career
Gajakesari Yoga 2026 - फोटो : amar ujala

Gajakesari Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बेहद शुभ माना जाता है। इससे जातकों को धन लाभ, सफलता, वैभव, बेहतर व्यक्तित्व और सद्बुद्धि की प्राप्ति होती हैं। जल्द फरवरी माह में यह शक्तिशाली राजयोग बनने जा रहा है, जो कुछ राशि वालों के लिए चमत्कार के समान रहेगा। बता दें, मन के कारक चंद्रमा 26 फरवरी 2026 को मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। संयोग से देव गुरु बृहस्पति भी इसी राशि में विराजमान हैं। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति होगी, जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। चूंकि चंद्रमा लगभग ढाई दिन के बाद ही अगला गोचर करते हैं, इसलिए यह अवधि कुछ जातकों के लिए कल्याणकारी साबित हो सकती हैं और उन्हें कार्यक्षेत्र से लेकर व्यापार तक अच्छे परिणाम प्राप्त होने की पूर्ण संभावनाएं हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं। 



Vaidhriti Yog 2026: सूर्य-चंद्र का अशुभ वैधृति योग, तीन दिन बाद इन 3 राशियों के जीवन में आएंगी बड़ी परेशानियां
Shani Gochar 2026: शनि करेंगे नक्षत्र गोचर, इन 3 राशियों पर बरसेगी धन-खुशी, रुके काम होंगे पूरे

Trending Videos
Gajakesari Yoga 2026 these zodiac will get success money and Growth in career
Gajakesari Yoga 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
  • मिथुन राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला है, क्योंकि आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। 
  • इस समय निवेश से लाभ प्राप्त होगा और धन-धान्य में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं।
  • खास बात यह है कि,  आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। 
  • यदि आप व्यापार से जुड़े हैं तो नई डील फाइनल हो सकती है। 
  • नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। 
  • परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 

Mangal Rahu Yuti 2026: मंगल-राहु की युति से इन राशि वालों को मिलेगा विशेष लाभ, नए घर और नौकरी की होगी प्राप्ति

Guru Margi 2026: 11 मार्च से बदलेंगे इन राशियों के सितारे, जीवन में आएगी खुशियों की बौछार

विज्ञापन
विज्ञापन
Gajakesari Yoga 2026 these zodiac will get success money and Growth in career
Gajakesari Yoga 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि 
  • कन्या राशि वालों के लिए यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा। 
  • कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में बड़ी सफलता का आधार बनेंगी। 
  • कन्या राशि वालों का लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा और आपके संपर्क लाभदायक साबित होंगे। 
  • इस समय रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। 
  • आपकी प्रतिभा की सराहना होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। 
 

Shani Budh Yuti 2026: कई वर्षों बाद शनि-बुध की युति, इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Gajakesari Yoga 2026 these zodiac will get success money and Growth in career
Gajakesari Yoga 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • इस समय मीन राशि वालों को करियर में अच्छे संकेत मिल रहे हैं। 
  • आपको रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या अचानक आर्थिक फायदा हो सकता है। 
  • करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। 
  • यह समय उन्नति और समृद्धि लेकर आने वाला साबित हो सकता है।
  • कोई नई योजना आपको आर्थिक रूप से भी लाभ दे सकती है।
  • मित्रों और सामाजिक दायरे से भी आपको सहयोग मिल सकता है।
 

Shani Ast 2026: मार्च में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा, नई नौकरी से लेकर धन लाभ की होगी प्राप्ति



 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed