सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Trigrahi Yog 2026: 02 अप्रैल को गुरु की राशि मीन में बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों के लिए शुभ संकेत

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sun, 29 Mar 2026 05:35 PM IST
सार

Trigrahi Yog 2026: 02 अप्रैल 2026 को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा जिससे कुछ राशि वालों की आय में लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। 

विज्ञापन
sun mars and shani will make trigrahi yog these zodiac sign will be lucky
त्रिग्रही योग - फोटो : amar ujala

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह समय-समय पर चाल बदलते रहते हैं जिससे दूसरे ग्रहों के साथ युति करते हुए त्रिग्रही और चतुर्ग्रही योग का निर्माण होता है। इन योगों का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अप्रैल माह में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। अभी सूर्य मीन राशि में हैं और शनिदेव भी मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार 2 अप्रैल को मंगल मीन राशि में गोचर करने वाले हैं जिससे गुरु के स्वामित्व वाली राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। यह त्रिग्रही योग 14 अप्रैल तक रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य, शनि और मंगल का किसी एक राशि में संयोग बनता है तो व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। आइए जानते हैं मीन राशि में त्रिग्रही योग के संयोग से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 

Trending Videos
sun mars and shani will make trigrahi yog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग का संयोग बहुत ही लाभकारी और शुभ साबित होता है। यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से चौथे भाव में बनेगा जिससे आपके करियर, कारोबार और आर्थिक उन्नति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। भाग्य का जबरदस्त सहयोग मिल सकता है। वाहन और प्रापर्टी आदि की खरीदारी करने का अवसर मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
sun mars and shani will make trigrahi yog these zodiac sign will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही सकारात्मक और शुभ साबित होगा। यह त्रिग्रही योग आपकी राशि से आय लाभ के स्थान पर बनेगा जिससे आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। निवेश से लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। किसी तरह की शुभ सूचनाएं सुनने को मिल सकती है। खर्चों में अचानक से वृद्धि हो सकती है। किसी पुराने निवेश से आपको लाभ मिल सकता है। 
sun mars and shani will make trigrahi yog these zodiac sign will be lucky
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग का बनना करियर-कारोबार के लिहाज से बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह योग कर्म के स्थान पर बनेगा। ऐसे में आपको करियर-कारोबार में नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास और मान-समान में वृद्धि देखने को मिलेगा। इस दौरान कोई बड़ी और अच्छी डील हासिल हो सकती है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed