Vyatipat Yog: जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान एक दुर्लभ ग्रह संयोग बनने जा रहा है। सूर्य, जो मान-सम्मान, यश और प्रतिष्ठा का प्रतीक है, और चंद्रमा, जो मन और भावनाओं का कारक माना जाता है, एक साथ मिलकर व्यतिपात योग का निर्माण करेंगे। यह योग 10 जुलाई को सुबह 6:53 बजे शुरू होकर दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। हालांकि वैदिक ज्योतिष में व्यतिपात योग को सामान्यतः अशुभ माना जाता है, लेकिन इस बार इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए अप्रत्याशित रूप से सकारात्मक परिणाम भी लेकर आ सकता है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि यह दुर्लभ संयोग किन जातकों के करियर और आर्थिक जीवन में बदलाव और तरक्की के संकेत दे रहा है।
Surya Chandrama Yoga: अशुभ संयोग के बीच भी चमक सकती है किस्मत, करियर में बड़ा बदलाव संभव
10 जुलाई को सूर्य और चंद्रमा के युति से बनने वाला व्यतिपात योग एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। जानें इसका समय, महत्व और किन राशियों के करियर व आर्थिक जीवन में आ सकता है बदलाव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि
व्यतीपात योग वृषभ राशि के जातकों के लिए मिश्रित लेकिन अधिकतर सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। इस दौरान लंबे समय से रुके हुए कार्य धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे, जिससे मन को राहत और संतोष मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और अचानक धन लाभ के साथ आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। पुराने अटके हुए सौदे पूरे हो सकते हैं और नए संपर्क भविष्य में लाभ पहुंचा सकते हैं। मानसिक रूप से आप खुद को अधिक शांत और स्थिर महसूस करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा तथा परिवार का सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि
व्यतिपात योग सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना बढ़ेगी। धन संबंधी मामलों में राहत मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पुरानी परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं और ऊर्जा में वृद्धि महसूस होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा तथा घर का वातावरण खुशहाल बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है और उनकी प्रगति आपको संतोष देगी। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान किसी महत्वपूर्ण या प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में करियर या व्यवसाय के लिए लाभकारी साबित होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप अपने कार्यों को पूरी लगन के साथ सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे।
तुला राशि
व्यतिपात योग तुला राशि के जातकों के लिए प्रगति और नए अवसरों का संकेत देता है। इस दौरान मानसिक शांति प्राप्त होगी और तनाव में कमी आएगी। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और निवेश से लाभ मिलने की संभावना रहेगी। नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर स्थिति मजबूत होगी। पदोन्नति मिलने या नई जिम्मेदारियां संभालने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान निकल सकता है और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी तथा रिश्तों में समझ और विश्वास मजबूत होगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बना रहेगा जिससे आप अधिक संतुष्ट और सकारात्मक महसूस करेंगे।
मकर राशि
व्यतिपात योग मकर राशि के जातकों के लिए स्थिरता और उन्नति का संकेत देता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बनने की संभावना रहेगी। धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं और नए प्रोजेक्ट भविष्य में अच्छा लाभ दे सकते हैं। इस अवधि में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरकर सामने आएगी और लोग आपके विचारों व निर्णयों को महत्व देंगे। पुराने विवाद या लंबे समय से चली आ रही समस्याएं समाप्त होने के योग हैं जिससे मानसिक तनाव कम होगा। पारिवारिक जीवन में सहयोग और सामंजस्य बना रहेगा। मन शांत रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इससे आप अपने लक्ष्यों की ओर अधिक मजबूती और स्पष्टता के साथ आगे बढ़ सकेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X