सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Grahan 2026: लगने वाला है सूर्य और चंद्र ग्रहण, गर्भवती भूलकर भी न करें ये गलतियां

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 05 Feb 2026 03:37 PM IST
सार

Grahan 2026: हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। इस अवधि में घर में विशेषतौर पर कई नियमों का पालन किया जाता है, अन्यथा नकारात्मकता का प्रभाव जीवन पर पड़ता है।

विज्ञापन
Surya and Chandra Grahan 2026 date time and sutak know grahan niyam for pregnant ladies
Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Grahan 2026: जल्द साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह तिथि खगोल विज्ञान के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। बता दें, हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ माना गया है, इसलिए इस दौरान खानपान और रहन-सहन से जुड़े कई नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए यह समय अधिक सावधानी का होता है। मान्यता है कि, ग्रहण शुरू होने से लेकर समाप्ति तक गर्भवती महिलाओं को घर के भीतर सुरक्षित स्थान पर रहना चाहिए, ताकि सभी तरह के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके। इस अवधि में भोजन ग्रहण करने से बचने और खुले आकाश के नीचे जाने से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं, ग्रहण काल में और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।



Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को, इन राशियों को रहना होगा सावधान

Trending Videos
Surya and Chandra Grahan 2026 date time and sutak know grahan niyam for pregnant ladies
सूर्य ग्रहण 2026 - फोटो : Amar Ujala

सूर्य ग्रहण 2026
साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि है। इस दिन ग्रहण शाम 5 बजकर 26 मिनट से शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका कोई भी प्रभाव मान्य नहीं रहेगा।

Solar Eclipse 2026: शनि की राशि में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन राशियों को करना होगा चुनौतियों का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya and Chandra Grahan 2026 date time and sutak know grahan niyam for pregnant ladies
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

चंद्र ग्रहण 2026 
इस वर्ष 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। यह इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण होगा, जिसे भारत में देखा जाएगा। ग्रहण का समय शाम 6 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। सुबह 9 बजकर 39 मिनट से सूतक काल प्रारंभ होगा।


Holi 2026: शुक्र-शनि की युति से होगा इन 6 राशि वालों को बड़ा लाभ, इस होली चमक उठेगी किस्मत

Surya and Chandra Grahan 2026 date time and sutak know grahan niyam for pregnant ladies
grahan niyam for pregnant ladies - फोटो : adobe stock
गर्भवती भूलकर भी न करें ये गलतियां
  • ग्रहण प्रारंभ होने से लेकर समापन तक घर में ही रहें।
  • इस अवधि में कोई भी नया काम करने की भूल न करें।
  • रसोई घर से जुड़ा काम न करें और साथ ही भोजन भी ग्रहण नहीं करना चाहिए।
 

Mulank 4 Career: जानिए कौन से करियर क्षेत्र मूलांक 4 वालों के लिए होते हैं बेस्ट, दिलाते हैं सम्मान और सफलता

विज्ञापन
Surya and Chandra Grahan 2026 date time and sutak know grahan niyam for pregnant ladies
grahan niyam for pregnant ladies - फोटो : adobe stock
  • आप भूल से भी अपने हाथों में नुकीली या धारदार वस्तु न लें।
  • ग्रहण के समय सिलाई-कढ़ाई या कटाई जैसे काम भी नहीं करने चाहिए।
  • घर की खिड़कियां बंद रखें और बाहर की रोशनी के संपर्क में आने से बचें।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed