{"_id":"69f1cb7a3e1f7a30300f14f1","slug":"surya-bharani-nakshatra-transit-2026-lucky-zodiac-sign-horoscope-prediction-in-hindi-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भरणी नक्षत्र में सूर्य करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत और मिलेंगी अच्छी खबरें","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
भरणी नक्षत्र में सूर्य करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत और मिलेंगी अच्छी खबरें
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:42 PM IST
सार
27 अप्रैल 2026 से सूर्य अश्विनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों को जबरदस्त धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
सूर्य का नक्षत्र गोचर
- फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य का विशेष स्थान है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य राशि परिवर्तन करने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, इस क्रम में 27 अप्रैल 2026 को ये अश्विनी नक्षत्र से निकलकर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्रदेव होते हैं। सूर्य और शुक्र के बीच शत्रुता का भाव होता है। लेकिन इस सबके बावजूद सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए विशेष लाभकारी साबित हो सकता है। सूर्य इस नक्षत्र में 11 मई 2026 तक विराजमान रहेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों की किस्मत बदलने वाली है।
Trending Videos
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। रूके हुए धन की प्राप्ति की भी संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। आय के साधनों में इजाफा हो सकता है।

May Tarot Rashifal: किसकी किस्मत बदलेगी, किसे लगेगा झटका? जानने के लिए पढ़ें मई का टैरो राशिफल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और फलदायी साबित होगा। सूर्य आपकी राशि के स्वामी होते हैं। ऐसे में आपको अचानक से धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में पदोउन्नति और कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने के आसार हैं। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर आपको मिलेगा।

Gajlaxmi Yog Effect: 12 साल बाद कर्क राशि में गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों की बदलेगी किस्मत
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही लाभकारी होगा। इस दौरान आपके कई तरह के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। किसी योजना में आपको भागदारी करने का अवसर मिल सकता है। जिन लोगों का कोई कानूनी मामला चल रहा है उनकी उसमें जीत हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि पैदा होगी।

मिथुन राशि
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किसी चमत्कार से कम नहीं है। आय के नए-नए स्त्रोत और सुख-सुविधाओं में इजाफा हो सकता है। लगातार लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से संबंधी कुछ काम आपके पूरे हो सकते हैं। आय में जबरदस्त इजाफा होगा। प्रेम संबंधों में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी भी होगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से पुराने वाद-विवादों का निपटारा हो सकता है।

कमेंट
कमेंट X