सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Surya Rahu Ki Yuti: फरवरी में बन रहा है अशुभ ग्रहण योग, इन तीन राशियों के लिए कठिन रहेगा समय

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 26 Jan 2026 02:24 PM IST
सार

Surya And Rahu Ki Yuti 2026: फरवरी में सूर्य और राहु की युति से अशुभ ग्रहण योग का निर्माण होगा। इस दौरान कुछ राशियों को सेहत, मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी तीन राशियां हैं, जिनके लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

विज्ञापन
surya gochar 2026 Surya Rahu Ki Yuti grahan yog february 2026 effect on zodiac-sign
सूर्य और राहु की युति से बढ़ेगी मुश्किलें - फोटो : Amar Ujala

Surya And Rahu Ki Yuti 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र, के अनुसार ग्रह समय-समय पर ऐसे योग बनाते हैं, जिनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन के साथ-साथ देश और दुनिया पर भी देखने को मिलता है। कई बार ग्रहों की विशेष युति शुभ फल देती है, तो कई बार अशुभ परिणाम भी सामने आते हैं।



फरवरी माह में ग्रहों के राजा सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि कुंभ राशि में पहले से ही छाया ग्रह राहु विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और राहु की युति से अशुभ ग्रहण योग का निर्माण होगा। यह योग कुछ राशियों के लिए परेशानियां बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। विशेष रूप से इन राशियों को सेहत, मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं वे कौन-सी तीन राशियां हैं, जिनके लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

Astro Tips: शिव-पार्वती के पवित्र बंधन समान होता है इन राशियों का विवाह, जानें क्या आपकी राशि का भी है नाम

Trending Videos
surya gochar 2026 Surya Rahu Ki Yuti grahan yog february 2026 effect on zodiac-sign
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

  • सूर्य और राहु की युति से बनने वाला ग्रहण योग कर्क राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक माना जा रहा है। 
  • यह योग आपकी कुंडली के अष्टम भाव में बनेगा, जो स्वास्थ्य और अचानक आने वाली परेशानियों से जुड़ा होता है। 
  • इस दौरान सेहत को लेकर लापरवाही न करें। 
  • खासतौर पर हृदय रोग से पीड़ित लोग सावधानी बरतें, क्योंकि सूर्य हृदय से संबंधित रोगों के कारक माने जाते हैं।
  • इसके अलावा मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है और किसी गुप्त समस्या के कारण चिंता बनी रह सकती है। 
  • संयम और सतर्कता से काम लेना इस समय बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
surya gochar 2026 Surya Rahu Ki Yuti grahan yog february 2026 effect on zodiac-sign
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

  • कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य-राहु का संयोग अनुकूल नहीं कहा जा सकता।
  • यह युति आपकी राशि से छठे भाव में बनेगी, जो शत्रु, रोग और कानूनी मामलों से जुड़ा होता है। 
  • इस दौरान कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में परेशानी आ सकती है। 
  • गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें। 
  • स्वास्थ्य की दृष्टि से गले और छाती से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 
  • साथ ही निवेश के मामलों में भी नुकसान की आशंका है। 
  • इस समय सूर्य को नियमित जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
surya gochar 2026 Surya Rahu Ki Yuti grahan yog february 2026 effect on zodiac-sign
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि (Pisces Zodiac)

  • मीन राशि वालों के लिए सूर्य और राहु का संयोग गोचर कुंडली के बारहवें भाव में बनेगा
  • यह खर्च और नुकसान का स्थान माना जाता है। 
  • इस दौरान अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। 
विज्ञापन
surya gochar 2026 Surya Rahu Ki Yuti grahan yog february 2026 effect on zodiac-sign
मीन राशि - फोटो : adobe stock
  • साथ ही झूठे आरोप या बदनामी की स्थिति भी बन सकती है, जिससे सामाजिक छवि प्रभावित हो सकती है। 
  • प्रेम संबंधों में भी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। 
  • इस समय शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है, इसलिए सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed