सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बढ़ेगा तनाव और आर्थिक संकट

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shweta Singh Updated Sat, 16 May 2026 05:13 PM IST
सार

सूर्य ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, किसे तनाव और चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Surya Gochar 2026 These Zodiac Signs May Face Problem Stress and Loss
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Gochar Negative Impact On These Rashi: ग्रहों के राजा सूर्यदेव 15 मई 2026, शुक्रवार को वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आज सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर सूर्य ने मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर किया। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद और ऊर्जा का कारक माना जाता है, इसलिए उनका राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जीवन पर विशेष प्रभाव डालता है। सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश कुछ राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा, लेकिन कुछ राशियों को इस दौरान आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव और कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के इस गोचर से किन 3 राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


Weekly Horoscope 18 To 24 May: रूचक और बुधादित्य राजयोग बनने से इन राशियों के लिए आने वाला समय रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
Surya Gochar: 25 मई को वृषभ राशि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Trending Videos
Surya Gochar 2026 These Zodiac Signs May Face Problem Stress and Loss
आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है। - फोटो : amar ujala

तुला राशि 
सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने के बाद तुला राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या और खानपान का खास ध्यान रखें। पुराने विवाद या तनाव दोबारा सामने आ सकते हैं, जिससे मानसिक दबाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय जल्दबाजी में निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। पैसों के लेन-देन और बड़े वित्तीय फैसले सोच-समझकर ही करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2026 These Zodiac Signs May Face Problem Stress and Loss
किसी भी बात को लेकर ज्यादा गुस्सा या जिद करने से बचें। - फोटो : amar ujala

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर सूर्य गोचर का प्रभाव मानसिक तनाव के रूप में दिखाई दे सकता है। छोटी-छोटी स्वास्थ्य समस्याएं भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं, इसलिए लापरवाही से बचें। वैवाहिक और प्रेम संबंधों में भी तनाव बढ़ने की संभावना है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए बातचीत और समझदारी जरूरी होगी। किसी भी बात को लेकर ज्यादा गुस्सा या जिद करने से बचें।

Surya Gochar 2026 These Zodiac Signs May Face Problem Stress and Loss
धैर्य और समझदारी से काम लेने पर आप कई मुश्किलों से बच सकते हैं। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा। शारीरिक थकान या चोट लगने की संभावना बन सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय और यात्रा के दौरान सतर्क रहें। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से परेशानी बढ़ सकती है। धैर्य और समझदारी से काम लेने पर आप कई मुश्किलों से बच सकते हैं। सूर्य के वृषभ राशि में रहने तक आपको अपने स्वास्थ्य और व्यवहार दोनों पर विशेष ध्यान देना होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed