सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2026: लग गया साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें कब होगा समाप्त और किन चीजों का करें दान

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 17 Feb 2026 04:33 PM IST
सार

Surya Grahan 2026: आज सूर्य ग्रहण लगने वाला है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में महत्वपूर्ण और प्रभावी माना जाता है। इस दौरान कई सावधानियां बरतने की आवश्यकता से लेकर दान करने का भी विशेष महत्व होता है।
 

विज्ञापन
Surya Grahan 2026 time and prabhav know Surya Grahan ke bad kya daan kare
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Grahan 2026: आज 17 फरवरी 2026, मंगलवार के दिन फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका कोई भी असर मान्य नहीं होगा। साथ ही सूतक काल भी नहीं लगेगा। परंतु ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण को अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह ग्रहण शनि के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में लगेगा। ऐसे में ग्रहण के बाद स्नान और दान करना कल्याणकारी हो सकता है। इससे नकारात्मकता से छुटकारा और दोषों से राहत मिल सकती हैं।



Surya Grahan 2026: साल का पहला ग्रहण किन राशि वालों को देगा लाभ और किसकी बढ़ाएगा टेंशन, जानें राशिफल

Trending Videos
Surya Grahan 2026 time and prabhav know Surya Grahan ke bad kya daan kare
Surya Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कब होगा ग्रहण समाप्त
आज 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। लेकिन यह भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए इसका कोई प्रभाव मान्य नहीं है। वहीं साल का पहला सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा, जिसमें सूर्य ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह दिखाई देगा।

Budh Gochar: बुध का गुरु के नक्षत्र में परिवर्तन से होंगे बड़े बदलाव, इन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2026 time and prabhav know Surya Grahan ke bad kya daan kare
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik

ग्रहण के बाद क्या करें
ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद आप कच्चा अन्न दान कर सकते हैं। इसमें चावल, गेहूं, दाल जैसे कच्चे अन्न का नाम शामिल है। इससे शुभता आती है और घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं रहती।

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन 5 मंत्रों का जाप, मजबूत होगी कुंडली में सूर्य की स्थिति

Surya Grahan 2026 time and prabhav know Surya Grahan ke bad kya daan kare
Surya Grahan 2026 - फोटो : Freepik
  • आप काले तिल का दान कर सकते हैं। इससे शनि और पितृ दोष से राहत मिलती है। अपनी क्षमता के अनुसार, लाल कपड़े, धन, भोजन, तांबे के बर्तन, केसरी रंग की चीजें और गुड़ का दान कर सकते हैं। यह करना भी लाभकारी होता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और जीवन में मधुरता बनी रहती है। इसके अलावा जरूरतमंदों की सहायता करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और बाधाएं कम होती हैं।
 

सूर्य गायत्री मंत्र

ॐ भास्कराय विद्महे महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।

सूर्य बीज मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।

सूर्य का तांत्रिक मंत्र
ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।

सूर्य का वैदिक मंत्र
ॐ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यञ्च।
हिरण्ययेन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

सूर्य का सरल मंत्र
ॐ सूर्याय नमः।

Surya Grahan 2026: क्या गर्भवती महिलाओं पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का असर? जानें क्या करें, क्या नहीं

विज्ञापन
Surya Grahan 2026 time and prabhav know Surya Grahan ke bad kya daan kare
Surya Grahan 2026 - फोटो : freepik
कहां-कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण ? 
सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। लेकिन अटार्कटिका सहित अर्जेंटीना, बोत्सवाना, ब्रिटिश इंडियन ओशन क्षेत्र, चिली, कोमोरोस, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), फ्रांसीसी दक्षिणी क्षेत्र, लेसोथो, मेडागास्कर, मलावी, मॉरीशस, मायोटे, मोजाम्बिक, नामीबिया, रियूनियन आईलैंड्स, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिणी जॉर्जिया/सैंडविच आईलैंड्स, तंजानिया, जाम्बिया और जिम्बॉब्वे में देखा जा सकता है। 




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed