फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सूर्य कन्या गोचर 2026: इन 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी-व्यापार में मिलेंगे शानदार रिजल्ट

Thu, 17 Sep 2026 10:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 17 Sep 2026 10:44 AM IST
सार

Surya Gochar 2026: सूर्य कन्या राशि में गोचर कर चुके हैं। वह 17 अक्तूबर 2026 तक इस राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में यह एक महीना कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास हो सकता है। जातकों को सफलता-सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं।

विज्ञापन
Surya kanya Gochar 2026 these four zodiac will get succes in career job money
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Surya Gochar 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहों के राजा हैं और उनका गोचर व्यक्ति के आत्मविश्वास, मान-सम्मान और व्यक्तित्व पर प्रभाव डालता है। मान्यता है कि, सूर्य जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका व्यापक प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। खासतौर पर मित्र की राशि में प्रवेश विशेष माना जाता है, क्योंकि इसका संयोग जातकों के लिए लाभ के संकेत लेकर आता है। यही कारण है कि, उनका कन्या गोचर बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य और बुध में गहरी मित्रता का भाव है। बता दें, इस साल सूर्य 17 सितंबर 2026 को कन्या में प्रवेश कर चुके हैं। संयोग से इस राशि में बुध पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और बुध की यह स्थिति कुछ राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। इस दौरान जातकों को नौकरी, निवेश और करियर से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। साथ ही, जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।


जून 2027 तक इन राशि वालों को शनि देंगे मनचाहा लाभ, घर और गाड़ी खरीदने से लेकर सभी सपने होंगे पूरे

Surya kanya Gochar 2026 these four zodiac will get succes in career job money
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को मनचाहा लाभ मिलता दिख रहा है। घर और बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। अगर आप करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो इस दौरान कोई बड़ा और सकारात्मक अपडेट मिल सकता है। इस समय आपकी वाणी प्रभावशाली रहेगी, जिसका आपको कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के लोग कला से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। 
बुध गोचर से इन राशि वालों को करियर-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट, अक्तूबर-नवंबर तक रहेंगे अच्छे दिन

Surya kanya Gochar 2026 these four zodiac will get succes in career job money
Surya Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता भी सामने आएगी। आय के नए-नए अवसर मिलने के योग हैं। अतिरिक्त आय के कई तरह के सुनहरे मौके मिलेंगे। करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है। 
अक्तूबर में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति, मिलेगा भाग्य का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya kanya Gochar 2026 these four zodiac will get succes in career job money
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलने से कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में बड़ा निखार आ सकता है। करियर से जुड़े मामलों में भी आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं और आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता की प्रशंसा होगी। उच्च पदों पर बैठे लोगों से भी आपको सराहना मिल सकती है।
मंगल का शनि के नक्षत्र में परिवर्तन, इन चार राशियों को 24 सितंबर के बाद मिलेंगी अच्छी खबरें
बुध गोचर से इन राशि वालों को करियर-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट, अक्तूबर-नवंबर तक रहेंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
Surya kanya Gochar 2026 these four zodiac will get succes in career job money
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय खास रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा और उन्हें पढ़ाई में बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। शिक्षा से जुड़े मामलों में मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। आपकी समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में बड़ा फायदा दे सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। 
गुरु कर्क से सिंह राशि में 31 अक्तूबर को करेंगे गोचर, इन राशियों को करियर में मिलेगी कामयाबी
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed