सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2026: केतु के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, इन 3 राशि वालों की व्यापार में बढ़ेगी दिक्कतें

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Megha Kumari Updated Sun, 12 Apr 2026 01:42 PM IST
सार

Surya Nakshatra Parivartan 2026: सूर्य के केतु के नक्षत्र में आने से कुछ राशि वालों को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। खासतौर पर करियर, नौकरी और निवेश में परेशानियां आ सकती हैं। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
 

विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan on 14 april 2026 horoscope in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Surya Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहों के राजा सूर्य का अश्विनी नक्षत्र में गोचर 14 अप्रैल 2026 को होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अश्विनी नक्षत्र के स्वामी छाया ग्रह केतु माने जाते हैं, जो रहस्यमयी के कारक है। ऐसे में जब सूर्य, जो आत्मा, मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा के कारक है, उनके यहां आने से 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर पड़ सकता है। लेकिन कुछ राशि वालों के जीवन में अचानक उतार-चढ़ाव के रूप में देखने को मिल सकते हैं। माना जा रहा है कि, केतु का प्रभाव मानसिक तनाव, निर्णयों में भ्रम और कार्यों में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में यह अवधि किन राशियों के लिए मुश्किलों भरी रहेगी। आइए जानते हैं।



Budhaditya Rajyog: 30 अप्रैल को बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगा करियर में लाभ
Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग, 5 राशियों की खुलेगी किस्मत

Trending Videos
Surya Nakshatra Parivartan on 14 april 2026 horoscope in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। केतु के प्रभाव से मेष राशि वालों को घर और बाहर दोनों जगह लोगों के साथ मतभेद या विवाद की स्थिति झेलनी पड़ सकती है। इस समय व्यापार को लेकर आपकी योजनाएं असफल हो सकती हैं। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कारोबारी मामलों में जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों की समस्याएं दूर होंगी। हालांकि, इस समय मेष राशि वालों को धैर्य से काम लेने पर स्थितियां धीरे-धीरे संभल जाएंगी।
Swapna Shastra: बार-बार आते हैं अपनी शादी के सपने? जानिए खुद को दुल्हन या दूल्हा देखना क्या संकेत देता है?
कितने प्रकार के होते हैं मांगलिक दोष, जानें दोष दूर करने के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Nakshatra Parivartan on 14 april 2026 horoscope in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस गोचर के दौरान सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। माना जा रहा है कि, केतु के प्रभाव से अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। पुराने विवाद परेशान कर सकते हैं। मानसिक तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। लव लाइफ में भी थोड़ी दूरी या गलतफहमियां आ सकती हैं, जिससे मुलाकातों में रुकावट आ सकती है। 
केतु की महादशा में बदल जाती है तकदीर, जानें भाग्य परिवर्तन के पीछे कौन से ग्रह
Budh Gochar 2026: बुध का मीन राशि में गोचर, इन राशियों के लिए शुभ और इनको रहना होगा सतर्क

Surya Nakshatra Parivartan on 14 april 2026 horoscope in hindi
Surya Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह समय सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि, इस समय भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आलस्य की अधिकता के चलते कई कार्य अधूरे रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी सावधानी जरूरी होगी। व्यापार के बनते काम अटक सकते हैं। लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां आपके पक्ष में आ सकती हैं।

Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल को सूर्य करेंगे मेष में प्रवेश, जानें किन राशि वालों को मिलेगा लाभ और किसकी बढ़ेगी परेशानी
Shani Gochar 2026: 17 अप्रैल से इन तीन राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, नौकरी-यात्रा में आएंगी परेशानियां


 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed