सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 02 Feb 2026 04:14 PM IST
सार

Surya-Rahu Yuti: 13 फरवरी 2026 को सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होगा, जहां पहले से राहु विराजमान हैं। इस कारण फरवरी में राहु-सूर्य की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसका प्रभाव मार्च के मध्य तक देखा जाएगा। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका असर पड़ेगा और कौन-से उपाय लाभकारी रहेंगे।

विज्ञापन
Surya Rahu yuti february 2026 Rahu Sun conjunction effect on zodiac signs
फरवरी 2026 राहु-सूर्य युति - फोटो : Amar Ujala

Surya-Rahu Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य और राहु के बीच स्वाभाविक शत्रुता मानी जाती है। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में एक साथ स्थित होते हैं, तो ग्रहण योग का निर्माण होता है। 13 फरवरी 2026 को सूर्य का गोचर कुंभ राशि में होगा, जहां पहले से राहु विराजमान हैं। इस कारण फरवरी में राहु-सूर्य की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसका प्रभाव मार्च के मध्य तक देखा जाएगा। इस अवधि में कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका असर पड़ेगा और कौन-से उपाय लाभकारी रहेंगे।



February Rashifal 2026: फरवरी का मासिक राशिफल, ये 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, 3 को रहना होगा सावधान
Shani Uday 2026: शनिदेव गुरु की राशि में होंगे उदय, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय और मिलेगा जबरदस्त लाभ

Trending Videos
Surya Rahu yuti february 2026 Rahu Sun conjunction effect on zodiac signs
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण योग अष्टम भाव में बन रहा है, जिससे कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं।

  • इस दौरान किसी भी तरह का बड़ा फैसला लेने से बचें
  • खर्चों में अचानक बढ़ोतरी संभव है
  • जमा पूंजी खर्च करनी पड़ सकती है

उपाय: नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करें और मानसिक शांति बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Rahu yuti february 2026 Rahu Sun conjunction effect on zodiac signs
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस समय मानसिक दबाव महसूस हो सकता है।

  • सामाजिक जीवन में बोलचाल पर नियंत्रण रखें
  • कार्यस्थल पर राजनीति और विवादों से दूरी बनाएं
  • विरोधी इस दौरान सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है

उपाय: गेहूं या गुड़ का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा।

Surya Rahu yuti february 2026 Rahu Sun conjunction effect on zodiac signs
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें
  • निवेश से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें
  • कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में परेशानी हो सकती है
  • वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें

उपाय: सूर्य देव से जुड़े मंत्रों का नियमित जाप करें।

विज्ञापन
Surya Rahu yuti february 2026 Rahu Sun conjunction effect on zodiac signs
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के जातकों में इस दौरान ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमी देखी जा सकती है।

  • करियर में बाधाएं सामने आ सकती हैं
  • आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है
  • विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है
  • परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से बात करते समय संयम रखें

उपाय: लाल रंग के वस्त्रों का दान करना लाभकारी रहेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed