सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Shani Sade Sati: साल 2026 ही नहीं 27 तक भी बढ़ी रहेंगी इन 3 राशि वालों की परेशानियां

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Feb 2026 01:23 PM IST
सार

Shani Sade Sati in 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण माना जाता है। इस समय मानसिक दबाव, पारिवारिक चिंताएं और कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए जातकों को संयम और धैर्यवान बने रहना चाहिए।

विज्ञापन
3
Shani Sade Sati upay daan and tips for shanidev blessings in hindi
Shani Sade Sati in 2026 - फोटो : अमर उजाला

Shani Sade Sati in 2026: ज्योतिषियों के मुताबिक, 2026 कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से चुनौतियों से भरा रहने वाला है। इस समय इन जातकों को शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव झेलना पड़ सकता है। बता दें,  वर्तमान में मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का साया बना हुआ है। यह प्रभाव अगले वर्ष यानी 2027 तक भी रहने वाला है। ऐसे में साढ़ेसाती का समय इन जातकों के जीवन में चुनौतियों के साथ-साथ सीख और परिपक्वता भी लेकर आता है। हालांकि, इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका फल धीरे-धीरे प्राप्त होगा। वहीं, आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत मिलेंगे, परंतु जल्दबाजी से बचना होगा। ऐसे में आइए साढ़ेसाती का प्रभाव और उपाय जानते हैं।

Trending Videos
Shani Sade Sati upay daan and tips for shanidev blessings in hindi
Shani Sade Sati in 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
  • मेष राशि वालों को धैर्य रखने की आवश्यकता रहेगी।
  • नए काम का प्रारंभ सोच-विचार व अनुभवियों की सलाह से करना उचित रहेगा।
  • खर्च की अधिकता रहेगी और तनाव की स्थिति अन्य परेशानियां पैदा कर सकती हैं।
  • शॉर्टकट न अपनाएं अन्यथा धन के साथ मानहानि भी झेलनी पड़ सकती है।
  • रिश्तों में थोड़ी अनबन होगी, जिस कारण मानसिक रूप से थकावट महसूस करेंगे।

उपाय- शनिवार को शनिदेव को काले तिल अर्पित करें। इससे नकारात्मकता दूर होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Sade Sati upay daan and tips for shanidev blessings in hindi
Shani Sade Sati in 2026 - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि 

  • कुंभ राशि वालों को विदेश यात्रा से लेकर निवेश तक के क्षेत्रों में खास सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी।
  • सेहत आपको परेशान करेगी और कमजोरी जैसा आपको महसूस हो सकता है।
  • स्वजनों के साथ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
  • आप व्यापार को लेकर थोड़े अगर परेशान चल रहे हैं, तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें।
  • प्रेम विवाह में बाधाएं आएंगी।

 

उपाय-काली चीजों का दान करें और शनिदेव की उपासना करें।

February Rashifal 2026: फरवरी में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना है अलर्ट

3 - 3
Shani Sade Sati upay daan and tips for shanidev blessings in hindi
Shani Sade Sati in 2026 - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि 

  • नए लोगों से संभलकर मित्रता करना आपके लिए अनुकूल रहेगा।
  • स्वास्थ्य के सम्बन्ध में भी सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी।
  • इस दौरान आर्थिक दिक्कतें रह सकती हैं और वाहन खरीदने की इच्छा पूरी करने में दिक्कतें आएंगी।
  • कोर्ट-कचहरी से जुड़ा फैसला आपको परेशान करेगा।
  • सरकारी कार्यों में बाधाएं आएंगी।
  • काम को पूरा करने में अधिक परिश्रम करने होंगे।

 

उपाय- शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।

Weekly Rashifal (2- 8 Feb 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह
February Rashifal 2026: फरवरी का मासिक राशिफल, ये 4 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, 3 को रहना होगा सावधान




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed