Surya Revati Nakshatra Gochar 2026: मार्च अब समाप्ति की ओर है, लेकिन उससे पहले सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। बता दें, 31 मार्च 2026 को सूर्य मीन राशि में रहते हुए रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें व्यापार, वाणी, बुद्धि और तर्क का कारक माना जाता है। ऐसे में सूर्य का इस नक्षत्र में गोचर करना कई राशियों के लिए भाग्योदय के संकेत दे सकता है। हालांकि, इस दौरान कुछ जातकों को मानसिक तनाव और उलझनों का सामना भी करना पड़ सकता है। खासतौर पर धन से जुड़े फैसलों और मान-सम्मान के मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी रहेगा। सोच-समझकर निर्णय लेने से संभावित नुकसान से बचा जा सकता है। आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।
Surya Gochar 2026: 31 मार्च से इन राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, धन लाभ और मान-सम्मान में आएगी कमी
Surya Revati Nakshatra Gochar 2026: सूर्य नक्षत्र गोचर से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान इन 3 राशि वालों को विशेषतौर पर सावधानी रखने की जरूरत रहेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस दौरान आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आपको सेहत परेशान कर सकती हैं। आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। दोस्तों से अनबन हो सकती हैं। नियम-कानूनों का उल्लंघन करने से बचें अन्यथा आपको धन एवं मानहानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा करने से पहले सलाह करें। कार्यक्षेत्र में भी थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेना ही बेहतर रहेगा।
Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि
सूर्य-मंगल की युति से बनेगा मंगलादित्य राजयोग, इन राशियों को आर्थिक उन्नति के प्रबल योग
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। रिश्तों में अनबन परेशानियां लेकर आएंगी। कामकाज में मन कम लगेगा। छात्रों को एकाग्रता में कमी महसूस हो सकती है। इस समय कई चुनातियों का सामना करेंगे। नौकरी को लेकर मन परेशान होगा। इस समय किसी महत्वपूर्ण कार्य में देरी होने से तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधीनस्थों का अपेक्षित सहयोग न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा।
Shukra Gochar 2026: शुक्र गोचर से किन राशि वालों की बदलेगी तकदीरें और किसे मिलेगी टेंशन, पढ़ें राशिफल
Ketu Nakshatra Parivartan: 29 मार्च को केतु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ और सफलता
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को इस दौरान धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, जल्दबाजी नुकसान करा सकती है। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव बढ़ता हुआ महसूस हो सकता है। प्रमोशन न होने के कारण मानसिक तनाव भी हो सकता है। इस दौरान किसी पर भी अधिक भरोसा करना आपके लिए नई समस्याएं पैदा करेगा। परिवार में भी किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है।
Mangal Aditya Rajyog: अप्रैल में बनेगा मंगल आदित्य राजयोग, 3 राशियों को होगा आर्थिक लाभ
Caring Zodiac Signs: खुद से ज्यादा दूसरों का ख्याल रखते हैं ये चार राशि वाले लोग, मिलता है खूब मान-सम्मान
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X