सब्सक्राइब करें

राशि परिवर्तन: शुक्र और मंगल का एक साथ राशि परिवर्तन आज, इन चार राशियों के लिए सुनहरा अवसर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Sep 2021 07:12 AM IST
विज्ञापन
venus and mars transit on same day these four zodiac signs are luky big changes their career and life
सितंबर माह में ग्रह गोचर - फोटो : अमर उजाला

Mangal And Shukra Ka Rashi Parivartan 2021:  6 सितंबर का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। दो बड़े ग्रह अपनी-अपनी राशि का परिवर्तन करने वाले हैं। ये दो ग्रह हैं शुक्र और मंगल। शुक्र कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे जबकि मंगल का कन्या राशि में गोचर होगा। सुख-वैभव और सौंदर्य प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह 6 सितंबर 2021 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि में प्रवेश करेंगे। जबकि साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल इस दिन कन्या राशि में आ जाएंगे। एक ही दिन पर दो ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जातकों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा।



मंगल ग्रह को ऊर्जा, पराक्रम, साहस और आत्मविश्वास का कारक ग्रह माना गया है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मंगल ग्रह कर्क राशि में नीच के होते है और मकर राशि में उच्च के माने गए हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से जातकों के वैवाहिक और लग्जरी जीवन में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। शुक्र ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह होते हैं। कन्या राशि में शुक्र नीच के और मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन होने पर चार राशियों पर सबसे अच्छा प्रभाव पड़ेगा।

Trending Videos
venus and mars transit on same day these four zodiac signs are luky big changes their career and life
राशि

मेष राशि
शुक्र का राशि परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। जो काम कई महीनों से आपके पूरे नहीं हो रहे हैं उसमें अब आपको सफलता मिलेगी। बनाई गई योजनाओं का फल अब मेष राशि के जातकों को मिलने लगेगा। काम में गजब का उत्साह रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपके रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
venus and mars transit on same day these four zodiac signs are luky big changes their career and life
राशि

सिंह राशि 
एक ही दिन शुक्र और मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को बेहतरीन सफलताएं दिलाएगा। सुख और वैभव में इजाफा होगा जिस कारण से आपका का मन अच्छा रहेगा। किसी अनुबंध या सौदे को आखिरी मुकाम तक पहुंचने से समाज में आपके मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। संतान की तरक्की से आपका दिल और दिमाग अच्छे से काम करेगा। बहुत पहले जमीन में किया गया निवेश अब आपको बहुत अच्छा रिर्टन दिलाएगा। कारोबारियों के लिए अब यह समय मुनाफा पाने का रहेगा। जो लोग इस समय किसी के प्रेम में हैं उनका समय अच्छा रहेगा।

venus and mars transit on same day these four zodiac signs are luky big changes their career and life
राशि

धनु
इस राशि के जातकों का अब से अच्छा समय शुरू होने वाला है। जिस कार्य में आपको काफी संघर्ष करना पड रहा था अब से वह कार्य बहुत ही कम में पूरा हो जाएगा। इससे आपको जबर्दस्त फायदा भी मिलेगा। इसलिए इस मौके को अपने हाथ से जाने न दें। निवेश से आपको लाभ मिलेगा। विवाद से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
venus and mars transit on same day these four zodiac signs are luky big changes their career and life
राशि

कुंभ राशि
आपके लिए मंगल और शुक्र दोनों ही लाभ देंगे। किसी पुरानी संपत्ति के विक्रय से आपको काफी फायदा मिलने के संकेत हैं। नौकरी करने वाले जातकों को अब से कई तरह के अच्छे प्रस्ताव मिलने लगेंगे। परिवार संग एकत्रित होकर कोई बड़ा आयोजन करने की योजना है। भाग्य आपके साथ है इसलिए आप जिस क्षेत्र में कोई भी फैसला लेंगे वह आपके ही पक्ष में रहेगा। कहीं से कोई अच्छा खासा धन लाभ भी हो सकता है जिसका आपको काफी लंब समय से इंतजार था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed