सब्सक्राइब करें

Nakshatra Transit: सुख और वैभव के दाता शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन तीन राशियों को मिलेंगे अच्छे मौके

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Sat, 02 May 2026 02:45 PM IST
सार

08 मई को सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है। 

विज्ञापन
venus mrigashira nakshatra transit on 8 may positive impact on these zodiac sign
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

ज्योतिष में शुक्र को को शुभ और शक्किशाली ग्रह माना जाता है। शुक्रदेव को दैत्यों का गुरु भी कहा जाता है। शुक्र का गोचर जब भी एक से दूसरी राशि में होता है या फिर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। शुक्र ग्रह की अभी की स्थिति को देखें तो ये अभी अपनी स्व राशि वृषभ में  हैं और रोहिणी नक्षत्र में संचरण कर रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 08 मई को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करते हुए मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव होते हैं। शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आइए जानते हैं शुक्र के मृगशिरा नक्षत्र में जाने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिल सकता है।

Trending Videos
venus mrigashira nakshatra transit on 8 may positive impact on these zodiac sign
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
शुक्र ग्रह का मृगशिरा नक्षत्र में परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों को नौकरी के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और आय में वृद्धि के योग हैं। आय के नए-नए स्त्रोत खुल सकेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी और आपको मेहनत का फल मिलेगा। उन्नति के पूरे योग बन रहे हैं।

Weekly Horoscope (4 To 10 May): इस सप्ताह बनेंगे कई राजयोग, जानें किन राशियों के लिए अच्छे दिन और किनको रहना होगा सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
venus mrigashira nakshatra transit on 8 may positive impact on these zodiac sign
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए उनका भाग्य भरपूर साथ देगा। आपकी राशि में शुक्र नवम और दशम भाव में होना का पूरा लाभ मिलेगा। भाग्य में तेजी रहेगी। कार्यो में अच्छी सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन बहुत ही शुभ और अच्छा रहेगा। जीवन में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको किसी तरह के सम्मान से नवाजा भी जा सकता है। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। 
venus mrigashira nakshatra transit on 8 may positive impact on these zodiac sign
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
शुक्र का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर करना आपके लिए बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। जिन लोगों का जो काम लंबे समय से नहीं हो पा रहा था  वह पूरा होगा। वैवाहिक जीवन में साथी का भरपूर साथ मिलेगा और आपकी आय में इजाफा हो सकता है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी के अच्छे अवसर उपलब्ध हो सकते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed