सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 4 May: इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ, करियर-कारोबार में मिलेंगे नए अवसर

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 04 May 2026 07:03 AM IST
सार

4 May Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 4 मई 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 4 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Rashifal 4 May: सोमवार, 4 मई को ग्रहों-नक्षत्रों के योग से कई तरह के शुभ संयोगों का निर्माण होने जा रहा है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेंगे जिससे आपके सभी तरह के कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। मित्रों और सगे संबंधियों का अच्छा साथ मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 4 मई का दिन। 

 
Trending Videos
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 4 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपको सिखाएगा कि असली ताकत संतुलन में होती है। काम में आपको सहयोग भी मिलेगा और दबाव भी। यानी मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। व्यापार में खासकर लोहे या बिल्डिंग से जुड़े काम में बढ़िया लाभ दिख रहा है। लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा संभलकर चलें। रिश्तों में गुस्सा आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शब्दों पर कंट्रोल रखें। प्रेम जीवन आपको भावनात्मक सहारा देगा, लेकिन बच्चों की सेहत और अपनी कफ से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 4 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन आपको सुकून और खुशी देने आया है। घर में प्यार और तालमेल बना रहेगा और जीवनसाथी के साथ खूबसूरत पल बिताने का मौका मिल सकता है। अगर कोई मनमुटाव था, तो आज उसे खत्म करने का सही समय है। ससुराल पक्ष से भी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी और सम्मान बढ़ेगा। पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी साथ-साथ चलेगा। खासकर अगर शुगर की समस्या है तो खानपान पर ध्यान दें।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 4 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपके लिए राहत भरा दिन है। पुराने अधूरे काम पूरे होने से मन हल्का महसूस करेगा। ऑफिस में साथियों का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन काम का दबाव थोड़ा मानसिक तनाव दे सकता है। परिवार में कोई अच्छी खबर दिल खुश कर देगी। जीवनसाथी और बच्चों से प्यार और सहयोग मिलेगा। बस मां की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। सांस से जुड़ी समस्या है तो आज लापरवाही बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 4 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज आपका मन थोड़ा उलझा हुआ रह सकता है। काम में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप सब संभाल सकते हैं। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। घर में जीवनसाथी से किसी बात पर तकरार हो सकती है, इसलिए शांत रहना ही बेहतर है। मां की सेहत चिंता बढ़ा सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। सर्दी-जुकाम से बचाव रखें और खुद को मानसिक रूप से शांत रखने की कोशिश करें। प्रेम जीवन में थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed