Venus Transit In Cancer: भोग-विलास के ग्रह शुक्र 8 जून 2026 को कर्क में गोचर कर चुके हैं। इस राशि में पहले से ही गुरु देव विराजमान हैं। ज्योतिष में गुरु-शुक्र की युति को शुभ माना जाता है, क्योंकि इसके प्रभाव से अत्यंत शुभ गजलक्ष्मी योग बनता है। ऐसे में शुक्र का राशि परिवर्तन करते हुए एक कल्याणकारी योग का भी निर्माण करना बेहद शुभ माना जा रहा है। चूंकि गुरु ग्रह ज्ञान, सौभाग्य और विवाह के कारक है, जबकि शुक्रदेव भौतिक सुख और विलासिता के दाता हैं। ऐसे में इन दोनों शुभ ग्रहों का शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ सकता है, जिससे आर्थिक उन्नति, विवाह योग और मनचाही यात्रा के संकेत हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।
{"_id":"6a2656f266e77af448078c27","slug":"venus-transit-in-cancer-on-8-june-2026-makes-gajalakshmi-rajyog-these-zodiac-will-shine-2026-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Venus Transit In Cancer: शुक्र ने किया कर्क में प्रवेश, इन 4 राशि वालों की बदलेगी तकदीर और होगा धन लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Venus Transit In Cancer: शुक्र ने किया कर्क में प्रवेश, इन 4 राशि वालों की बदलेगी तकदीर और होगा धन लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Megha Kumari
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:37 AM IST
सार
Venus Transit In Cancer: शुक्र के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस दौरान वाहन, संपत्ति और सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Venus Transit In Cancer
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Venus Transit In Cancer
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
- ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं।
- शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके चौथे भाव में हुआ है।
- आपके घर-परिवार में खुशियां आ सकती हैं।
- कोई वाहन, संपत्ति और सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी भी आप करेंगे।
- परीक्षा के मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
- आपकी मेहनत और ईमानदारी का उचित फल मिलने के योग बन रहे हैं।
Trending Videos
Venus Transit In Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं।
- अब शुक्र आपकी ही राशि अर्थात प्रथम भाव में गोचर कर चुके हैं।
- इस समय व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ सकता है।
- मेहनत के चलते आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा।
- करियर और व्यक्तिगत जीवन में उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- कार्यों के प्रति आपका मानसिक संतोष बढ़ेगा।
लगातार गर्मी-बारिश के बाद अब आग की बढ़ती घटनाएं, जानें कारण और आगे भविष्यवाणी
विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit In Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
- कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नवम भाव के स्वामी हैं।
- शुक्र का यह गोचर आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में हुआ है।
- कन्या राशि वालों के आय और लाभ के योग बन रहे हैं।
- नौकरी-व्यापार में अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
- करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
- वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी और साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा।
Predictions: क्यों बढ़ रही हैं आग की घटनाएं ? पढ़ें ज्योतिषीय कारण और मेष से मीन तक राशियों की भविष्यवाणियां
विज्ञापन
Venus Transit In Cancer
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- मकर राशि वालों के लिए शुक्र पांचवें और दसवें भाव के स्वामी हैं।
- शुक्र का कर्क राशि में गोचर आपके सप्तम भाव में हुआ है।
- मकर राशि वालों को वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
- इस समय करियर में प्रगति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
- रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
- भाग्य का साथ मिलने से कई महत्वपूर्ण कार्य आसानी से पूरे हो सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X