{"_id":"6a2eefc6f28ce66fe40f3bb2","slug":"venus-transit-on-july-29-success-wealth-and-respect-for-these-zodiac-signs-2026-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से शुरू होगा सुनहरा दौर, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र दिलाएंगे सफलता और सम्मान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Shukra Gochar 2026: 29 जुलाई से शुरू होगा सुनहरा दौर, सूर्य के नक्षत्र में शुक्र दिलाएंगे सफलता और सम्मान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shweta Singh
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:48 PM IST
सार
Shukra Gochar 2026: जुलाई के अंत में शुक्र ग्रह की विशेष कृपा से कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। जानें गोचर की तारीख, प्रभाव और धन, करियर व सुख-सुविधाओं से जुड़े शुभ संकेत।
विज्ञापन
1 of 6
shukra nakshatra parivartan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन समय-समय पर सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डालता है। 29 जुलाई 2026 को सुख, वैभव, प्रेम, कला, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य के स्वामित्व वाले इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इससे कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान कुछ जातकों को धन लाभ, करियर में सफलता, सामाजिक प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। आइए जानते हैं वे 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिन पर 29 जुलाई 2026 के बाद शुक्र ग्रह की विशेष कृपा बरस सकती है।
घरेलू रिश्तों में मधुरता और आपसी समझ बढ़ने की संभावना है।
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद मेष राशि के जातकों को व्यापार और करियर से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी सूझबूझ और सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी, जिससे भविष्य में आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपको महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता दिलाने में मदद करेगा। घरेलू रिश्तों में मधुरता और आपसी समझ बढ़ने की संभावना है।
3 of 6
आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास पहले से अधिक मजबूत होगा। जो लोग लंबे समय से घर, जमीन या किसी अन्य संपत्ति की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलने के संकेत हैं, जिससे मानसिक संतोष बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
गलत निर्णयों से बचने में मदद मिलेगी।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का रुझान आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ सकता है। इससे जीवन में सकारात्मक सोच विकसित होगी और गलत निर्णयों से बचने में मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी संतुलन और समझदारी बनी रहेगी, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।
विज्ञापन
5 of 6
आर्थिक मामलों में सुधार होगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शुक्र का यह गोचर तुला राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है। जीवनसाथी या पार्टनर का पूरा सहयोग मिलने से आप कई कठिन परिस्थितियों का आसानी से सामना कर पाएंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति, सम्मान या किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X