Basant Panchami 2026: पंचांग के मुताबिक, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर वसंत पंचमी पड़ती है। इस वर्ष 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी है। शास्त्रों के मुताबिक, यह तिथि ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन देवी की पूजा-अर्चना करने से साधक की कला-कौशल में निखार और करियर में सफलता के योग बनते हैं। वहीं इस बार वसंत पंचमी ज्योतिष दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण रहने वाली हैं। दरअसल, 23 जनवरी 2026 को मीन राशि में शनि और चंद्रमा की युति होगी, जिससे विष योग का निर्माण हो रहा है। यह योग कुछ राशियों की समस्याएं बढ़ा सकता है। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम और इस योग के नकारात्मक प्रभाव से बचाव के उपायों को भी जानते हैं।
Basant Panchami 2026: इस साल वसंत पंचमी पर विष योग का साया, इन राशियों को व्यापार-सेहत में आएंगी दिक्कतें
Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर विष योग का साया बना हुआ है। इसके प्रभाव से कुछ राशियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, आप कुछ उपायों से भी इसके नकारात्मक असर को कम कर सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों की नौकरी में समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सावधानी रखने की आवश्यकता रहने वाली हैं। इस दौरान धन से जुड़ी समस्याएं झेलनी भी पड़ सकती हैं। लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कत भी आ सकती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक, वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को नारियल और पीली चुनरी चढ़ाएं। इससे सभी तरह की नकारात्मकताओं का प्रभाव कम होता है।
वसंत पंचमी में क्यों पहनते हैं पीले वस्त्र और चढ़ाते हैं पीले भोग, जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण
सिंह राशि
आपके मन में नौकरी में बदलाव का विचार आ सकता है। इस समय आप उतावलेपन से बचें और किसी भी तरह का दिखावा न करें। कार्यों में आ रही रुकावटें आपको परेशान करेंगी और नए लोगों के साथ भी थोड़ी अनबन हो सकती हैं। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा। पुरानी बातों का भार मन पर रहेगा, जिस कारण तनाव महसूस करेंगे। हालांकि, आप वसंत पंचमी पर ॐ सरस्वती नमो नमः। मंत्र का 108 बार उच्चारण करें। यह उपाय सभी तरह की समस्याएं समाप्त कर सकता है।
Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर करें ये खास उपाय, मिलेगी बुद्धि और मां सरस्वती का आशीर्वाद
Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर अर्पित करें मां सरस्वती के प्रिय भोग, बनेंगे सफलता के योग
वृश्चिक राशि
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना से मिलेगा ज्ञान और आशीर्वाद, जानें पूजा की विधि , मंत्र और नियम Basant Panchami 2026: वसंत पंचमी पर इन 5 कामों से बचें, माता सरस्वती की कृपा हो सकती है बाधित डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
आपके लिए समय कठिनाइयों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से अनबन हो सकती हैं। पारिवारिक और प्रेम संबंधी मामलों को धैर्यपूर्वक सुलझाएं। अचानक से बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके कारण बजट बिगड़ सकता है। इसके अलावा प्रेम-प्रसंग में किसी बात को लेकर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि, आप वसंत पंचमी पर पीली चीजों का दान करें। यह शुभ होता है और इससे सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो सकती हैं।

कमेंट
कमेंट X