Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 21 January 2026: आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए आत्ममंथन और सावधानी का है। कामकाज में धैर्य रखना जरूरी होगा और खुद की कमजोरियों पर काम करने का यह सही समय है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी।
विस्तार
Tarot Card Reading 21 January 2026: आज टैरो कार्ड्स के संकेत बताते हैं कि वृषभ राशि के जातकों को अपने हर काम में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जल्दबाज़ी या लापरवाही से बचें, क्योंकि छोटी-सी चूक भी परेशानी का कारण बन सकती है। यह समय आत्ममंथन का है। अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन्हें सुधारने का प्रयास करें। अगर आप आज खुद पर काम करेंगे, तो आने वाले समय में इसका सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेगा।
आर्थिक दृष्टि से देखें तो आज का दिन न तो बहुत लाभदायक रहेगा और न ही नुकसानदायक। खर्च और आय में संतुलन बना रहेगा, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना ही समझदारी होगी। किसी बड़े निवेश या आर्थिक निर्णय को आज टालना बेहतर रहेगा।
मानसिक शांति बनाए रखना आज आपके लिए बेहद ज़रूरी है। क्रोध या तनाव में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से आपको मानसिक मजबूती मिलेगी और नकारात्मक विचारों से राहत महसूस होगी। ध्यान और साधना के माध्यम से आप खुद को भीतर से अधिक स्थिर, शांत और आत्मविश्वासी पाएंगे।
Budh Vakri 2026: बुध का वक्री होना इन राशियों की बढ़ाएगा परेशानी, धन लाभ में आ सकती हैं दिक्कतें
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X