Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 17 January 2026: आज सिंह राशि के जातकों के लिए बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने या किसी नए पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आपकी नेतृत्व क्षमता निखरकर सामने आएगी, जिससे आप अपने कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य की सराहना कर सकते हैं।
विस्तार
Tarot Card Reading 17 January 2026: टैरो कार्ड्स के संकेतों के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ और फलदायक रहने वाला है। आज आपको अपने प्रयासों का उत्कृष्ट परिणाम मिल सकता है, जिससे मन में संतोष और प्रसन्नता बनी रहेगी।
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन खास है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता को पहचान मिल सकती है, जिसके चलते पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। अधिकारी वर्ग आपसे प्रभावित रहेगा और आपके काम की सराहना होगी।
आज आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपनी बात को पूरे आत्मबल और स्पष्टता के साथ दूसरों के सामने रखने में सफल रहेंगे। इससे न केवल कार्यस्थल पर बल्कि सामाजिक जीवन में भी आपकी छवि और प्रभाव बढ़ेगा।
सुख-सुविधाओं में भी आज वृद्धि के योग बन रहे हैं। घर-परिवार से जुड़ी खुशियाँ मिल सकती हैं। भौतिक सुखों पर धन खर्च हो सकता है और नया वाहन खरीदने या किसी महंगी वस्तु में निवेश करने की संभावना भी दिखाई दे रही है। कुल मिलाकर, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए उन्नति, सफलता और आत्मसंतोष से भरपूर रहेगा। सही निर्णय लेकर और आत्मविश्वास बनाए रखकर आप इस दिन का पूरा लाभ उठा सकते हैं।
Weekly Rashifal (12-18 Jan 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए जनवरी का यह सप्ताह?
Panch Grahi Yog 2026: जनवरी में बनेगा पंचग्रही योग, क्या है यह दुर्लभ संयोग और राशियों पर क्या होगा असर?
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X