Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग
Tarot Card Reading 18 January 2026: मान-सम्मान में वृद्धि के योग बने हुए हैं। कार्यक्षेत्र में दिन काफी व्यस्त और भागदौड़ भरा रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के अब सकारात्मक और संतोषजनक परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अनुकूल है और लाभ मिलने के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं।
विस्तार
Tarot Card Reading 18 January 2026: आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड्स के अनुसार आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। समाज, कार्यक्षेत्र या परिवार में आपकी छवि और अधिक सशक्त होगी तथा लोग आपके विचारों और निर्णयों को महत्व देंगे।
दिनभर कामकाज को लेकर काफी भागदौड़ रह सकती है। जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और समय पर कार्य पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं, लेकिन यह व्यस्तता व्यर्थ नहीं जाएगी। आपकी मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रत्यक्ष फल आपको देखने को मिलेगा। जिन कार्यों में आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उनमें अब संतोषजनक परिणाम मिलने के संकेत हैं।
आर्थिक दृष्टि से भी दिन शुभ कहा जा सकता है। लाभ मिलने की अच्छी संभावनाएं बनी हुई हैं, चाहे वह व्यापार से जुड़ा हो, नौकरी में कोई अवसर हो या किसी पुराने निवेश से फायदा। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आज किए गए प्रयास भविष्य में और भी बेहतर परिणाम देने की नींव रख सकते हैं।
Weekly Rashifal (12-18 Jan 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए जनवरी का यह सप्ताह?
Panch Grahi Yog 2026: जनवरी में बनेगा पंचग्रही योग, क्या है यह दुर्लभ संयोग और राशियों पर क्या होगा असर?
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
द फूल
-
द मैजिशियन
-
द हाई प्रीस्टेस
-
द एम्प्रेस
-
द एम्परद हायरोफैन्ट
-
द लवर्स
-
द चेरीअट
-
स्ट्रेंथ
-
द हरमिट
-
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
जस्टिस
-
द हैंग्ड मैन
-
डेथ
-
टेम्परेंस
-
द डेविल
-
द टॉवर
-
द स्टार
-
द मून
-
द सन
-
जजमेंट
-
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।
Feng Shui Tips: फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र
Grahan 2026: साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा? जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

कमेंट
कमेंट X