Saptahik Rashifal (17-23 Nov 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह, पड़ें साप्ताहिक राशिफल
Weekly Horoscope (17 To 23 November 2025): नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
मेष (Aries)
राशि स्वभाव व स्वामी
मेष अग्नितत्त्व की प्रथम राशि है, तेजी, साहस, पहल और स्पष्टता इसका स्वभाव है। इसके स्वामी मंगल ऊर्जा, संघर्ष-क्षमता और निर्णय की तीव्रता देते हैं।
साप्ताहिक फल
यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम देता है, लेकिन स्वास्थ्य और संबंधों में थोड़ी सावधानी की मांग करेगा। काम की भागदौड़ बढ़ेगी, परिश्रम का उचित प्रतिफल मिलेगा। भूमि-भवन, पैतृक संपत्ति या किसी चल-अचल संपत्ति से संबंधित प्रयास सफलता देंगे। छात्र एकाग्र होकर अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
परिवार में संयम और विनम्रता बनाए रखना आवश्यक है खासकर संतान से जुड़ी कोई चिंता मन में रह सकती है। प्रेम संबंध सामान्य तथा सुखद रहेंगे, दांपत्य जीवन में भावनात्मक समझ जरूरी होगी।
उपाय: देवी दुर्गा को लाल पुष्प व लाल चंदन अर्पित कर चालीसा का पाठ करें।
वृषभ (Taurus)
राशि स्वभाव व स्वामी
वृषभ पृथ्वी तत्व की स्थिर, धैर्यवान और व्यावहारिक राशि है। इसके स्वामी शुक्र सौंदर्य, सहजता, संबंधों में मधुरता और भौतिक समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
साप्ताहिक फल
सप्ताह का पूर्वार्ध करियर, कारोबार और शिक्षा तीनों के लिए शुभ है। यात्राएँ संभव हैं; व्यावसायिक वर्ग को बड़ी डील या आय-वृद्धि का लाभ मिल सकता है। बाज़ार में आपकी साख मजबूत होगी।
मध्य सप्ताह कोई मनोकामना पूर्ण कर सकता है तथा घर में किसी प्रियजन के आगमन से वातावरण प्रसन्न रहेगा। उत्तरार्ध में निर्णय विवेक से लें, जल्दबाज़ी किसी अवसर को कमजोर बना सकती है। दांपत्य जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा।
उपाय: स्फटिक के शिवलिंग पर सफेद चंदन चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
मिथुन (Gemini)
राशि स्वभाव व स्वामी
मिथुन वायु तत्व की जिज्ञासु, वाक्पटु और बहुप्रज्ञ राशि है। इसके स्वामी बुध बुद्धि, विश्लेषण और संवाद कौशल को तीक्ष्ण बनाते हैं।
साप्ताहिक फल
सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। किसी भी काम को अंतिम रूप देने से पहले सोच-विचार अनिवार्य है। नौकरीपेशा लोग जल्दबाजी में गलती कर सकते हैं सावधानी रखें। आरंभिक दिनों में कार्य अव्यवस्थित लग सकते हैं, पर उत्तरार्ध में गति बनेगी।
धन का अनियंत्रित खर्च बजट बिगाड़ सकता है; अतिरिक्त आय के लिए नए विकल्प तलाशने पड़ेंगे। निजी संबंधों में गलतफहमी तनाव ला सकती है खासतौर पर सप्ताह के उत्तरार्ध में। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रतियोगी परीक्षा वाले छात्रों को अतिरिक्त मेहनत की आवश्यकता होगी।
उपाय: प्रतिदिन संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।
कर्क (Cancer)
राशि स्वभाव व स्वामी
कर्क जल तत्व की संवेदनशील, सौम्य और परिवार-केंद्रित राशि है। इसके स्वामी चंद्रमा मन, भावनाओं और ग्रहणशीलता को नियंत्रित करते हैं।
साप्ताहिक फल
किस्मत का साथ प्रबल रहेगा। करियर में आपकी क्षमता सर्वत्र सराही जाएगी और कोई पद या महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। नौकरी बदलने का पुराना प्रयास सफल हो सकता है।
सेहत में भी पहले की तुलना में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलता रहेगा, और किसी प्रिय के मार्गदर्शन से कारोबार का विस्तार संभव है। उत्तरार्ध में विशेष आर्थिक लाभ के संकेत हैं। प्रेम और दांपत्य जीवन सुदृढ़ रहेगा।
उपाय: शिवलिंग पर दूध–जल चढ़ाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें।

कमेंट
कमेंट X