सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Weekly Horoscope (20-26 October): मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 20 Oct 2025 07:24 AM IST
सार

Weekly Horoscope (20 से 26 अक्तूबर 2025): 20 अक्तूबर से अक्तूबर माह का नया सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। हफ्ते की शुरुआत दिवाली के शुभ पर्व से हो रही है, जो सभी 12 राशियों के लिए खास प्रभाव लेकर आई है।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 20 to 26 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh singh kanya makar Kumbh meen In Hindi
Weekly Horoscope (20-26 October) - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope (20 से 26 अक्तूबर 2025): 20 अक्तूबर से अक्तूबर माह का नया सप्ताह प्रारंभ हो चुका है। हफ्ते की शुरुआत दिवाली के शुभ पर्व से हो रही है, जो सभी 12 राशियों के लिए खास प्रभाव लेकर आई है। इस सप्ताह सूर्य और बुध के तुला राशि में होने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। वहीं, गुरु बृहस्पति के कर्क राशि में गोचर करने से हंस राजयोग बन रहा है, जो भाग्यवृद्धि और सम्मान में वृद्धि का संकेत दे रहा है। इसके अतिरिक्त चंद्रमा और शुक्र के कन्या राशि में रहने से कलात्मक योग का निर्माण होगा, जिससे रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर यह सप्ताह ग्रहों के विशेष और शुभ संयोगों से भरा रहेगा। कुछ राशियों के लिए यह समय लाभ और प्रगति लेकर आएगा, जबकि कुछ को सतर्क रहकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, 20 से 26 अक्तूबर 2025 तक का आपका साप्ताहिक राशिफल।



Diwali 2025: कई वर्षों बाद दिवाली पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Trending Videos
Weekly Horoscope 20 to 26 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh singh kanya makar Kumbh meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष राशि 
मेष राशि के जातक साहसी, उत्साही और नेतृत्व करने वाले स्वभाव के होते हैं। वे जोखिम लेने से नहीं डरते और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ रहते हैं।  
इस राशि के स्वामी मंगल हैं, जो ऊर्जा, साहस और दृढ़ता का प्रतीक हैं।
  
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।  

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्यों में लापरवाही से बचें, नहीं तो आर्थिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत में दूसरों के साथ बहस से दूर रहें। स्वास्थ्य और रिश्तों पर विशेष ध्यान देना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि कारोबारी समस्याएं हल होंगी। बाजार में तेजी का फायदा उठाने में आप सफल रहेंगे। सप्ताह का पहला भाग लाभकारी रहेगा, लेकिन अंतिम भाग में सतर्कता जरूरी है।
 

धन लेन-देन और जोखिम भरे निवेश में सावधानी बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। महिलाओं की धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अतिरिक्त प्रयास जरूरी होंगे। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 20 to 26 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh singh kanya makar Kumbh meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ  
वृषभ राशि के जातक स्थिर, धैर्यवान और सुख-सुविधा प्रिय होते हैं। वे मेहनती और व्यावहारिक दृष्टिकोण रखते हैं।  
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं, जो सौंदर्य, प्रेम और भौतिक सुखों का प्रतीक हैं।  

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।  

वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शुरुआत में अचानक लंबी यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान खानपान का ध्यान रखें, क्योंकि यह थकान भरी और अपेक्षा से कम फलदायी हो सकती है, जिससे मन उदास रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को अभी और प्रतीक्षा करनी होगी। नौकरी की तलाश में हैं तो इस सप्ताह कोई अवसर मिल सकता है। छोटा हो या बड़ा, अवसर को नजरअंदाज न करें, वरना लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मध्य में स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। सप्ताह के अंत में नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है, जिसके लिए अधिक मेहनत करनी होगी। संपत्ति खरीदने की योजना हो तो सावधानी से जांच करें, नहीं तो परेशानी हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नए लोगों से संपर्क में सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।  

Weekly Horoscope 20 to 26 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh singh kanya makar Kumbh meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातक बुद्धिमान, संवादप्रिय और बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। वे जिज्ञासु और अनुकूलनशील स्वभाव के होते हैं।  
इस राशि के स्वामी बुध हैं, जो बुद्धि, संचार और व्यापार का प्रतीक हैं।  

उपाय: प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें और भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।  

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सौभाग्य और समृद्धि लाएगा। शुरुआत में लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। मित्रों के सहयोग से बड़े कार्य समय पर निपट जाएंगे। हालांकि, भावुकता में अपनी कमजोरियां दूसरों को न बताएं, वरना लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। मध्य में खानपान पर ध्यान दें, नहीं तो पेट की समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक या मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ लंबी यात्रा संभव है। यदि संपत्ति खरीदने की योजना थी, तो वह पूरी हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। छात्रों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। माता-पिता का समर्थन बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध गहरे होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।  

विज्ञापन
Weekly Horoscope 20 to 26 October 2025 Saptahik Rashifal Mesh singh kanya makar Kumbh meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातक भावुक, देखभाल करने वाले और परिवार-प्रिय होते हैं। वे संवेदनशील और सहानुभूतिशील स्वभाव के होते हैं।  
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जो भावनाओं, मन और मातृत्व का प्रतीक हैं।  

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और रुद्राष्टकं का पाठ करें।  

कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ और भाग्यशाली रहेगा। आपके सोचे कार्य समय पर पूरे होंगे। शुरुआत बेहद लाभकारी रहेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी कमजोर पड़ेंगे, और आपकी बुद्धिमत्ता उनकी योजनाओं को विफल कर देगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे। संपत्ति या वाहन खरीदने का समय अनुकूल है। मनचाही वस्तु मिलने से खुशी बढ़ेगी। घर-बाहर स्वजनों का सहयोग मिलेगा। सप्ताह के अंत में व्यवसायी लोग बड़ी डील कर सकते हैं। माता-पिता का स्नेह बढ़ेगा। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। परोपकारी कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने से शांति रहेगी। अंत में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।  

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed