Diwali Lucky Horoscope 2025: रौशनी-दीयों का पर्व दिवाली कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली है। यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से भी खास है। दरअसल, दिवाली पर कई ग्रह अपनी चाल से 12 राशियों पर प्रभाव डालेंगे। इस दौरान गुरु बृहस्पति कर्क में गोचर करेंगे, जिसके हंस राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। यहां शुक्र के होने से दोनों ग्रहों की युति होगी, जिससे कलात्मक योग का निर्माण होगा। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में बुध के साथ 'बुधादित्य राजयोग' का संयोग बना रहे हैं। इसके अलावा दिवाली पर हस्त नक्षत्र और वैधृति योग भी बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को धन लाभ, वाहन सुख या किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।
Diwali 2025: कई वर्षों बाद दिवाली पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत
Diwali Lucky Horoscope 2025: रौशनी-दीयों का पर्व दिवाली कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली है। यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से भी खास है। दरअसल, दिवाली पर कई ग्रह अपनी चाल से 12 राशियों पर प्रभाव डालेंगे।


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। आपका नए वाहन या घर लेने का सपना पूरा हो सकता है। करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, व्यापार में नए लोग साथी बनेंगे। इससे कार्य विस्तार और साथ में अन्य कारोबार का प्रारंभ भी आप कर सकते हैं। दूसरी तरफ आपको अपनी वाणी के प्रभाव से कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। धन में इजाफा होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।
Dhanteras 2025: धनतेरस पर यम दीपक जलाने से टलती है अकाल मृत्यु, जानें पूरी विधि और मंत्र

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के सपने पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको कला के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। हालांकि, संतान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिस कारण घर में खुशियां बनी रहेगी। काम को लेकर नई पहचान और सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन के अच्छे योग दिखाई देंगे।
Rama Ekadashi 2025: रमा एकादशी पर राशि अनुसार करें दान, करियर में तरक्की से लेकर प्रेम जीवन बनेगा सुखमय

मीन राशि
मीन राशि के लिए यह समय सकारात्मक बदलावों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन के योग बनेंगे। इस दौरान कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अचानक धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरी के लिए अगर कहीं अप्लाई किया था, तो शुभ समाचार मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किस्मत का साथ मिलेगा और जो भी वस्तु खरीदना चाह रहे थे वह प्राप्त होगी। यात्रा पर जाएंगे। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने पर प्रसन्न रहेंगे।कुल मिलाकर यह समय आर्थिक रूप से स्थिति को मजबूत करेगा।
Dhanteras 2025: घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पूजा कैसे करें? जानें विधि और पूजन सामग्री लिस्ट
Govardhan Puja 2025: 21 या 22 अक्तूबर कब है गोवर्धन पूजा ? जानें डेट, महत्व और पूजा विधि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
कमेंट
कमेंट X