Saptahik Rashifal (23 Mar to 29 Mar 2026): मार्च 2026 का चौथा सप्ताह कई मायनों में अहम साबित हो सकता है। इस दौरान ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी, जबकि कुछ लोगों को सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत होगी। इस सप्ताह का समय परिवर्तन नए अवसरों का संकेत दे रहा है, जिससे जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में हलचल देखने को मिलेगी। ऐसे में अपने कामों को जोश और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाना फायदेमंद साबित होगा। धन, सेहत और रिश्तों के मामलों में संतुलित दृष्टिकोण अपनाना सभी के लिए सही रहेगा।
Weekly Horoscope (23 to 29 Mar 2026): पढ़ें सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा मार्च का यह सप्ताह
Weekly Horoscope (23 Mar to 29 Mar 2026): साल के तीसरे माह के चौथा सप्ताह की शुरुआत 23 मार्च से होगी और 29 मार्च तक चलेगा। नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? आइए जानते हैं चंद्र राशि के आधार पर सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल।
मेष
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह अपने करियर और कारोबार में मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति तो होगी लेकिन उसके लिए आपको काफी भाग दौड़ भी करनी पड़ेगी। सप्ताह की की शुरुआत थोड़ी खर्चीली रहेगी। आय के मुकाबले खर्चे अधिक बने रहेंगे, जिसके कारण आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। छात्र वर्ग के लिए कठिन परिश्रम का समय है। अपने लक्ष्य पर फोकस करने सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम करने पर ही परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। युवा वर्ग को बुरी संगत से बचने की आवश्यकता रहेगी। किसी के बहकावे में आकर इस सप्ताह कोई गलत निर्णय न लें।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप अपने परिश्रम और प्रयास से विरोधियों को पराजित करने में कामयाब रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पिता का आप पर विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में खूब परिश्रम और प्रयास करते हुए नजर आएंगी। खास बात ये कि आपकी मेहनत रंग भी लाएगी और आपको करियर में मनचाही प्रगति और कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। जो नौकरीपेशा व्यक्ति अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं, उनकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। किसी अच्छे संस्थान से उच्च पद के लिए ऑफर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग और समर्थन मिलेगा।
बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति संभव है। वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यधिक अनुकूल और लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। व्यवसाय के विस्तार के लिए किया प्रयास सफल होगा। विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए समय अत्यंत ही शुभ एवं लाभदायक कहा जाएगा। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए विवाह की इजाजत दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के लिए सप्ताह अत्यंत ही शुभ है। इस सप्ताह बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप पहले से कहीं पर कार्यरत हैं तो कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज को सराहा जाएगा। आपके पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। सीनियर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आप अपने परिश्रम, प्रयास और बुद्धि-विवेक के बल पर विरोधियों की हर चाल को नाकाम करने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए इस सप्ताह लाभ प्राप्ति और कारोबार को आगे बढ़ाने के उत्तम योग बनेंगे। आर्थिक लाभ की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।
इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना साकार हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। संतान पक्ष की प्रगति से मन प्रसन्न और संतुष्ट रहेगा। छात्र वर्ग का मन पढ़ाई-लिखाई में रमेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ है। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के प्रति आपका लगाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह भले ही थोड़ी आपाधापी या फिर कामकाज से जुड़ी दिक्कतों को लिए रहे, लेकिन सप्ताह के मध्य के बाद चीजें आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने किसी भी कार्य को कल पर टालने या फिर आधे-अधूरे मन से करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसी प्रकार जीवन में आए किसी बड़े अवसर को हाथ से निकलने न दें। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती हैं। यात्रा थकान भरी और अपेक्षाकृत कम लाभप्रद एवं सफल साबित होगी, जिसके कारण मन थोड़ा हताश और निराश रहेगा।
सप्ताह के मध्य से आपके जीवन की गाड़ी सरपट दौड़ती नजर आएगी। व्यवसाय से जुड़े लोग बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आप अपने टारगेट को समय से पूर्व पूरा करने में कामयाब होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कमेंट
कमेंट X