सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Weekly Horoscope: अप्रैल माह का पहला सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Vinod Shukla Updated Mon, 30 Mar 2026 07:29 AM IST
सार

Weekly Horoscope (30 March to 05 April 2026): अप्रैल माह के पहले सप्ताह में कई ग्रहों का संयोग बनेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
Weekly Horoscope 30 March to 05 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Weekly Horoscope (30 March to 05 April 2026): अप्रैल माह साल का चौथा महीना होता है और इस माह के पहले सप्ताह में कई ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। सबसे पहले माह के शुरूआती दिनों यानी 2 अप्रैल को युद्ध के कारक ग्रह मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे मीन में राशि में सूर्य, मंगल और शनि की युति बनेगी और त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं सूर्य और मंगल की युति से मंगलादित्य योग भी बनेगा। इस सप्ताह ग्रहों के संयोग से कई राशि वालों को अचानक लाभ मिलने के योग वहीं राशि वालों को सतर्कता बरतनी होगी। नौकरी-बिजनेस में आपको अपार सफलता के योग बनेंगे और रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह क्या-क्या लेकर आ रहा है। आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल। 


Tri Ekadash Yog: बुध-चंद्रमा के बीच बना त्रिएकादश योग, इन तीन राशियों का चमकेगा भाग्य

Chandra Guru Yuti: चंद्र-गुरु की युति से बनेगा गजकेसरी योग, इन चार राशियों पर बरसेगी धन-समृद्धि
Trending Videos
Weekly Horoscope 30 March to 05 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने प्रत्येक कार्य को बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह तमाम स्थितियों में क्रोध से बचते हुए संयमपूर्ण व्यवहार करना होगा, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। इस सप्ताह बेवजह के विवादों से बचें और कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। सप्ताह के प्रारंभ में घरेलू समस्याएं भी आपकी चिंता कारण बनेंगी, जिसका प्रभाव आपके कामकाज पर देखने को मिलेगा। इस दौरान भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। समय की नजाकत को समझते हुए कोर्ट-कचहरी में उलझने की बजाय चीजों को बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आर्थिक दिक्कतें भी हो सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में आई मंदी से जूझना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और सामाजिक मर्यादा बनाए रखें।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री राम और हनुमान जी की पूजा एवं श्री रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Horoscope 30 March to 05 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के लिए यह सप्ताह कामकाज की दृष्टि से थोड़ी व्यस्तता लिए रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए भी अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना उचित रहेगा। सप्ताह के मध्य में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा लाभप्रद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से लेंबे समय बात मेल-मुलाकात के अवसर बनेंगे। घर के किसी सदस्य की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय सेहत और संबंध को लेकर थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़े फैसले समझदारी के साथ लेने की आवश्यकता रहेगी। घर और बाहर दोनों जगह अनावश्यक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातक इस सप्ताह अपने खान-पान, दिनचर्या का विशेष ख्याल रखें और अपने वरिष्ठ लोगों की सलाह को इग्नोर करने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
Weekly Horoscope 30 March to 05 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन या मनचाही जगह पर तबादले आदि का इंतजार कर रहे थे तो आपकी ऐसी मनोकामनाएं इस सप्ताह अप्रत्याशित रूप से पूरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। सीनियर और जूनियर दोनों से मनचाह सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। हालांकि इन तमाम सकारात्मक बातों के बावजूद आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। ऐसे में उनसे बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। आप अपनी योजनाओं को पूर्ण होने से पहले उसका खुलासा करने की भूल बिल्कुल न करें और न ही अपने कार्य का किसी के सामने महिमामंडन करें। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान सेहत संबंधी परेशानी से भी जूझना पड़ सकता है। व्यवसाय करने वालों के लिए पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से अपेक्षित सुख-सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

विज्ञापन
Weekly Horoscope 30 March to 05 April 2026 Saptahik Rashifal Mesh Kark Tula Meen In Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने पैर उतने ही पसारने चाहिए जितनी उनकी चादर है। कहने का तात्पर्य यह है कि इस सप्ताह अपनी क्षमता से ज्यादा काम की जिम्मेदारी लेने या फिर धन खर्च करने से बचें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान लोग अपनी गलतियों का ठीकरा आप पर फोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को किसी भी काम में जल्दबाजी या लापरवाही करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यक्षेत्र के बीच में तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण मन में झुंझलाहट बनी रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की फीलिंग्स की कद्र करें।

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed